diwali horizontal

UP बी जे पी के 70 जिला अध्यक्षों का ऐलान। सवर्णों का बोलबाला, ओ बी सी को तरजीह।

0 436

UP बी जे पी के 70 जिला अध्यक्षों का ऐलान। सवर्णों का बोलबाला, ओ बी सी को तरजीह।

 

लखनऊ:यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए भाजपा ने तय किए अपने जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष, वैश्यों को भी संगठन में मिली जिम्मेदारी ।

यूपी BJP के 70 जिलाध्यक्ष घोषित, 28 होल्ड पर; चयन में दिखा में जातियों का गुलदस्ता, नए-पुराने की जुगलबंदी – UP BJP DISTRICT PRESIDENT
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए भाजपा ने तय किए अपने जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष, वैश्यों को भी संगठन में मिली जिम्मेदारी.
अलग-अलग जिलों में जब पदाधिकारियों की घोषणा हो रही थी, तब बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में ऑनलाइन संगठन महामंत्री और उनकी टीम पूरी प्रक्रिया पर नजर रखे हुए थी.

 

 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने अपने 98 संगठन के जिलों में से 70 जिलाध्यक्ष रविवार को घोषित कर दिए और 28 को होल्ड किया गया है. जिलाध्यक्षों की घोषणा प्रत्येक जिले में अलग-अलग समारोह के दौरान की गई. चुनाव अधिकारियों ने जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा की.

 

बीजेपी ने संगठनात्मक बदलाव में जातियों का गुलदस्ता बनाया है. साथ ही नए और पुराने की जुगलबंदी भी की. कई जगह पर पुराने जिलाध्यक्ष बदल दिए गए हैं और कुछ स्थान पर उनको ही फिर से मौका दिया गया है.

भारतीय जनता पार्टी ने जो 70 जिलाध्यक्ष घोषित किए हैं उनमें 44 नए चेहरे हैं. 5 महिलाएं भी अध्यक्ष बनाई गई हैं. भारतीय जनता पार्टी ने अनारक्षित वर्ग से 39 और पिछड़ी अनुसूचित जाति वर्ग से 29 जिलाध्यक्ष बनाए हैं. अवध क्षेत्र से लखनऊ जिले में बदलाव हुआ है.

बलरामपुर श्रावस्ती उन्नाव में बदलाव हुआ है. कानपुर क्षेत्र में कानपुर उत्तरी कानपुर देहात और कानपुर ग्रामीण, इटावा फर्रुखाबाद औरैया, झांसी जिला बांदा, महोबा और चित्रकूट के जिलाध्यक्ष नए हैं. काशी क्षेत्र से वाराणसी महानगर गाजीपुर मछली शहर प्रयागराज गंगा पार महानगर के जिलाध्यक्ष बदले गए हैं.

गोरखपुर क्षेत्र से गोरखपुर जिला गोरखपुर महानगर आजमगढ़ संत कबीर नगर महाराजगंज मऊ और बलिया से जिलाध्यक्ष बदल दिए गए. ब्रज क्षेत्र से मथुरा महानगर आगरा जिला आगरा महानगर फिरोजाबाद मैनपुरी कासगंज बरेली बरेली महानगर के जिला अध्यक्ष बदल दिए गए हैं.

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि पूरा विश्वास है कि सभी जिलाध्यक्ष संगठन की नीतियों को लोगों तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे. निचले स्तर तक संगठन को मजबूती प्रदान करके दर्द संकल्पित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे.

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.