
लखनऊ : ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ को रोवर्स रेंजर्स के 31वें प्रादेशिक समागम में मिला तृतीय पुरस्कार विदित है कि प्रदेश स्तर पर रोवर्स रेंजर्स की तीन दिनों तक चलने वाली 31वें प्रादेशिक समागम प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जूभैय्या) विश्वविद्यालय प्रयागराज में संपन्न हुआ। जिसमें उत्तर प्रदेश के कुल 9 विश्वविद्यालय से 36 टीमों ने हिस्सा लिया

इस बीच समागम में खेल, स्वास्थ और सामाजिक सेवा से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय की रोवर्स रेंजर्स टीम ने पहली बार पूरे गर्म जोशी से प्रतिभाग किया और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर ₹5000 की धनराशि हासिल की जिससे विश्वविद्यालय परिवार आह्लादित है

विजयी टीम को शुभकामनाएं देते हुए माननीय कुलपति प्रो. जे पी पांडेय ने कहा कि खेल और अन्य शारीरिक गतिविधियां हमें सशक्त राष्ट्र के निर्माण करने में सहायता प्रदान करती हैं। रोवर्स प्रभारी डॉ. सिद्धार्थ सुदीप रेंजर्स प्रभारी डॉ जहां आरा ज़ैदी व रोवर्स रेंजर्स समन्वयक डॉ.मो.शरिक ने इस मौक़े पर रोवर्स रेंजर्स टीम को बधाई दी और विश्वविद्यालय प्रशासन का सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। टीम के विजयी होने पर विश्वविद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल है।