diwali horizontal

सलमान खान ने मुंबई मीडिया को दिखाई ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर की खास झलक, जल्द होगा धमाकेदार रिलीज

0 54

मनोरंजन /डेस्क। सलमान खान स्टारर आगामी फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का पहला टीजर और पोस्टर रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों के बीच इसको लेकर उत्सुकता लगातार बनी हुई है। शुरुआती झलकियों ने लोगों को फिल्म की कहानी की गहरी झलक दी थी, जिसके बाद से इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इसी बीच दिवाली की छुट्टियों से ठीक पहले मुंबई में आयोजित एक एक्सक्लूसिव मीडिया इवेंट में सलमान खान ने फिल्म के ट्रेलर का स्पेशल प्रीव्यू चुनिंदा मीडिया प्रतिनिधियों के सामने पेश किया।

​अपूर्वा लाखिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म देशभक्ति, बलिदान और युद्ध में इंसानी जिंदगियों द्वारा चुकाई गई कीमत की एक संवेदनशील और दमदार कहानी बयां करती है। सलमान खान फिल्म्स (SKF) के बैनर तले बनी इस फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगी

250 से अधिक मीडियाकर्मियों ने सराहा, आर्मी यूनिफॉर्म में सलमान का दमदार अंदाज

​मुंबई में आयोजित इस स्पेशल स्क्रीनिंग में करीब 250 मीडिया प्रतिनिधि शामिल हुए। ट्रेलर की पहली झलक देखते ही हॉल तालियों से गूंज उठा। आर्मी यूनिफॉर्म में सलमान खान के मजबूत और गंभीर अंदाज को मीडिया ने बेहद पसंद किया। इसके अलावा, सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री, ट्रेलर के असरदार बैकग्राउंड म्यूजिक और इसमें शामिल गानों की छोटी-छोटी झलकियों की भी पत्रकारों ने जमकर तारीफ की।

​फिल्म मेकर्स के मुताबिक, जनता के बीच आधिकारिक ट्रेलर जल्द ही रिलीज किया जाएगा। मीडिया प्रीव्यू को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर माहौल और ज्यादा गरमा गया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.