diwali horizontal

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में 20 रेल कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

0 127

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में 20 रेल कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

लखनऊ: पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित बहुउद्देशीय हाल में आज सेवानिवृत्त हो रहे 20 रेल कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर मंडल वित्त प्रबंधक उमेश कुमार की उपस्थिति में सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी प्रमोद कुमार भारती ने सेवानिवृत्त कर्मियों को समापक भुगतान प्रपत्र एवं सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए।कार्यक्रम के दौरान मंडल वित्त प्रबंधक ने रेलवे सेवा में इन कर्मचारियों द्वारा दिए गए वर्षों के समर्पण, निष्ठा और योगदान के लिए आभार व्यक्त किया और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रेलकर्मियों का योगदान संस्था की नींव को मजबूत बनाता है और उनका सेवाकाल आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है।समारोह में अन्य विभागीय अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे और उन्होंने अपने सहयोगियों को सम्मानपूर्वक विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल और स्वस्थ जीवन की कामना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.