diwali horizontal

शहीद जवान गुलाम मोहम्मद को अंतिम विदाई, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने दिया कंधा

0 71

शहीद जवान गुलाम मोहम्मद को अंतिम विदाई, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने दिया कंधा

प्रयागराज: लखनऊपश्चिम बंगाल में देश सेवा के दौरान शहीद हुए बीएसएफ के जवान गुलाम मोहम्मद को आज उनके पैतृक गांव बरौत (जनपद प्रयागराज) में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। शहीद के जनाजे में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें विदाई दी।इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल स्वयं जनाजे में शामिल हुए और कंधा देकर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि गुलाम मोहम्मद ने देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए हैं, उनका बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। पार्टी और प्रदेश की जनता उनके परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।जनाजे में हंडिया विधायक हाकिम लाल बिन्द, जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव, डॉ. सुरेश मौर्य, दान बहादुर मधुर, रविन्द्र यादव, नाटे चौधरी, अरविन्द वर्मा, दिलशाद खां, सुरेश यादव, संजय मौर्य, सुमित विश्वकर्मा, बृज लाल यादव, अतर सिंह, रवि यादव, असगर अली अंसारी, अकमल इमाम, पवन यादव, विजय यादव समेत समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समाजसेवी और भारी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।शहीद के सम्मान में ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और शहीद अमर रहें के नारों के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.