diwali horizontal

दिल्ली के तैमूर नगर में बुलडोजर एक्शन।

0 131

दिल्ली के तैमूर नगर में बुलडोजर एक्शन।

इण्डिया Live:दिल्ली के तैमूर नगर सोमवार सुबह-सुबह बुलडोजर की आवाज से गूंज उठा. यहां डेढ़ किलोमीटर लंबे नाले के किनारे बसे अवैध निर्माण पर दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) और नगर निगम ने मिलकर बड़ी कार्रवाई की.

तड़के 9 बजे से शुरू हुई इस कार्रवाई में आधा दर्जन से ज्यादा बुलडोजर और भारी पुलिस बल की तैनाती की गई. सोमवार सुबह यहां बुलडोजर एक्शन शुरू होते ही अफरा-तफरी मच गई. लोग घरों के अंदर से अपना सामान निकालते नजर आए. बिजली विभाग ने पहले अवैध घरों के कनेक्शन काटकर मीटर हटा दिए थे, जिसके बाद जेसीबी मशीनों की मदद से इन घरों को गिराने का काम शुरू किया गया. इलाके को पहले ही अवैध अतिक्रमण क्षेत्र घोषित किया जा चुका है, जहां नाले के दोनों ओर पक्के मकान बना लिए गए थे. प्रशासन ने कई बार इन अवैध मकानों को हटाने के नोटिस जारी किए थे, लेकिन लोग इसे नजरअंदाज करते रहे थे. यह मामला दिल्ली हाईकोर्ट तक चला गया, जहां अदालत ने 5 मई से इन अवैध मकानों का हटाने का निर्देश दिया था. इस डेमोलिशन ड्राइव में डीडीए, नगर निगम, बिजली विभाग और दिल्ली पुलिस की टीमें मिलकर काम कर रही हैं. अवैध कब्जों को हटाने के लिए कई राउंड नोटिस दिए जा चुके थे, लेकिन जब इनका कोई असर नहीं हुआ, तब प्रशासन को एक्शन मोड में आना पड़ा. इस पूरी प्रक्रिया के दौरान CRPF और रैपिड एक्शन फोर्स की भी तैनाती की गई है, ताकि किसी भी प्रकार के विरोध को रोका जा सके.

प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई कम से कम दो दिन और जारी रहेगी, ताकि नाले के दोनों ओर से सरकारी जमीन को पूरी तरह खाली कराया जा सके. नाले के किनारे सैकड़ों मकान इस जमीन पर कब्जा करके बनाए गए थे, जिनकी अब एक-एक कर ध्वस्त किया जा रहा है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.