diwali horizontal

डी ब्लॉक उद्योग व्यापार मंडल का हुआ गठन, सौरभ शर्मा बने अध्यक्ष

0 74

डी ब्लॉक उद्योग व्यापार मंडल का हुआ गठन, सौरभ शर्मा बने अध्यक्ष

लखनऊ: लखनऊ व्यापार मण्डल की राजाजीपुरम इकाई के अंतर्गत डी ब्लॉक उद्योग व्यापार मण्डल का गठन आज शहनाई गेस्ट हाउस में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर व्यापारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखनऊ व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र रहे, जबकि अध्यक्षता महामंत्री उमेश शर्मा ने की। मंच से नवगठित इकाई के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई, जिसमें सौरभ शर्मा उर्फ मोनू को अध्यक्ष, लवी अवस्थी को महामंत्री, के.एस. श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष, अमित टंडन को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पुनीत गर्ग, अन्नू और तजवीर सिंह को उपाध्यक्ष, जबकि वीरेंद्र शुक्ला एवं कमलनयन सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।महामंत्री उमेश शर्मा ने जानकारी दी कि राकेश अवस्थी को संरक्षक तथा गुलशन सचदेवा को चेयरमैन घोषित किया गया है।इस अवसर पर राजाजीपुरम परिक्षेत्र व्यापार मण्डल के अध्यक्ष उमेश कुमार, वरिष्ठ महामंत्री सुशील तिवारी, सोनू पंडित सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने नवगठित इकाई को शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूती देने का संकल्प लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.