
पाकिस्तान पर हमले के बाद लखनऊ में जश्न
लखनऊ: मॉक ड्रिल में सायरन बजाकर लोगों को अलर्ट किया। आग लगने पर उसे कैसे बुझाया जाए, इसकी भी ट्रेनिंग दी गई। इस दौरान शहर के अलग-अलग स्कूलों के बच्चों को युद्ध के हालत में बचाव कार्य का लाइव डेमो दिया गया। स्टूडेंट्स ने जमकर ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। वहीं, चारबाग रेलवे स्टेशन में अलर्ट है।

मॉक ड्रिल के दौरान बमबारी-भगदड़ का सीन क्रिएट किया गया। सिविल डिफेंस टीम को बताया गया कि बमबारी हुई है और भगदड़ मच गई है। कई लोग घायल हो गए हैं। पुलिस जवान के साथ लोग घायलों को घटनास्थल से बाहर निकालकर मेडिकल पोस्ट पर लाते हैं।

प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया जाता है।भारत के पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद लखनऊ में जबरदस्त जश्न है। लोग तिरंगा लेकर सड़कों पर निकल रहे हैं। आर्मी के लिए जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। एक-दूसरे को मिठाई खिला रहे हैं। इस बीच पुलिस लाइन में ब्लैक आउट की रिहर्सल भी शुरू हो गईमंगलवार को भी पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल का रिहर्सल किया गया था। जिसमें सिविल डिफेंस के लोग सायरन बजते ही जमीन पर लेट गए और हाथों से अपने दोनों कान बंद कर लिए था। गोली लगने या हमलों के दौरान क्या किया जाए, इसकी ट्रेनिंग भी आम लोगों को दी गई थी।