diwali horizontal

बुद्ध पूर्णिमा पर मायावती का संदेश: “बुद्ध के मार्ग पर चलना ही सच्चा राजधर्म, यही बनाएगा देश को आत्मनिर्भर और महान”

0 193

बुद्ध पूर्णिमा पर मायावती का संदेश: “बुद्ध के मार्ग पर चलना ही सच्चा राजधर्म, यही बनाएगा देश को आत्मनिर्भर और महान”

लखनऊ:  बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए भगवान बुद्ध के आदर्शों को अपनाने की अपील की। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सत्य, अहिंसा और मानवता के सिद्धांतों को पूरी दुनिया में फैलाकर भारत को ‘जगदगुरु’ का सम्मान दिलाने वाले तथागत गौतम बुद्ध को आज उनकी जयंती पर शत्-शत् नमन।मायावती ने लिखा कि बुद्ध पूर्णिमा के इस अवसर पर उनके अनुयायियों को हार्दिक बधाई और सभी को आतंक, हिंसा और दुखों से मुक्त सुखी जीवन की शुभकामनाएं देती हूं। उन्होंने आगे कहा कि तथागत गौतम बुद्ध के बताए रास्ते पर सही ढंग से चलना ही लोगों के जीवन को सुखी और समृद्ध बना सकता है, और यही सच्चा राजधर्म है।बसपा प्रमुख ने ‘अप्प दीपो भवः’ यानी ‘स्वयं का प्रकाश स्वयं बनो’ के सिद्धांत को याद दिलाते हुए कहा कि शिक्षित बनो, खुद ऊपर उठो और आत्मनिर्भर बनो—इसी राह पर चलकर भारत एक आत्मनिर्भर और महान राष्ट्र बन सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि पड़ोसी देशों को भी भगवान बुद्ध के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए।
मायावती के इस संदेश को सोशल मीडिया पर व्यापक समर्थन मिला है, और बुद्ध पूर्णिमा के दिन यह उनके अनुयायियों और समर्थकों के बीच प्रेरणास्रोत बन गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.