diwali horizontal

लखनऊ: खाली प्लॉट की टंकी में गिरी गाय, नगर निगम की तत्परता से बची जान

0 165

लखनऊ: खाली प्लॉट की टंकी में गिरी गाय, नगर निगम की तत्परता से बची जान

लखनऊ: कृष्णा नगर क्षेत्र स्थित अली नगर सुनहरा में गुरुवार सुबह एक गाय खाली प्लॉट की टंकी में गिर गई। घटना की जानकारी मिलते ही नगर निगम की टीम ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया और कई घंटे की मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।जोन-5 के जोनल अधिकारी नंदकिशोर को सुबह सूचना मिली कि एक खाली प्लॉट में बनी बिना ढकी टंकी में एक गाय रात के समय गिर गई है और बाहर नहीं निकल पा रही है। यह सूचना स्थानीय निवासी सुजीत कुमार ने नगर निगम को दी थी।मामले की गंभीरता को समझते हुए जोनल अधिकारी ने तुरंत नगर निगम कंट्रोल रूम से संपर्क कर रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा। टीम ने विशेष उपकरणों की मदद से गाय को सकुशल बाहर निकाला। गाय डरी और घायल अवस्था में थी, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए नगर निगम की देखरेख में कान्हा उपवन भेजा गया। वहां उसका इलाज जारी है।जोनल अधिकारी नंदकिशोर ने बताया कि यह हादसा खाली प्लॉट की टूटी हुई बाउंड्री और बिना ढकी टंकी के कारण हुआ है, जो क्षेत्र में रहने वाले लोगों और पशुओं दोनों के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।उन्होंने प्लॉट मालिक को नोटिस जारी करते हुए बाउंड्री की मरम्मत और टंकी को ढकने का निर्देश दिया है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जाएं।नगर निगम ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने निजी प्लॉट, निर्माणाधीन स्थल और टंकियों को सुरक्षित रखें। इस प्रकार की लापरवाही न केवल जानवरों के लिए बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन सकती है। जिम्मेदार नागरिक होने के नाते आसपास की साफ-सफाई और संरचनात्मक सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.