diwali horizontal

मायावती का बीजेपी पर हमला: “सांप्रदायिक बयान पर हाईकोर्ट की सख्ती के बाद ही FIR, भाजपा की कार्रवाई का इंतजार”

0 46

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने मध्यप्रदेश के एक मंत्री द्वारा मुस्लिम महिला कर्नल पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि जब तक हाईकोर्ट ने सख्ती नहीं दिखाई, तब तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई, और अब भी देश भाजपा की ओर से किसी ठोस कार्रवाई की प्रतीक्षा कर रहा है।मायावती ने कहा, “पहलगाम हत्याकांड के बाद पाकिस्तान में आतंकियों के विरुद्ध सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की नायिका मुस्लिम महिला कर्नल को लेकर अभद्र टिप्पणी करने वाले मध्यप्रदेश के मंत्री के खिलाफ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद कल देर रात दर्ज एफआईआर उचित है, किन्तु भाजपा की ओर से एक्शन की देश को प्रतीक्षा है।”एक अन्य पोस्ट में उन्होंने देश में बढ़ते साम्प्रदायिक और जातिवादी तनाव पर चिंता जताते हुए लिखा, “देश में साम्प्रदायिक व जातिवादी द्वेष, नफरत, हिंसा व तनाव फैलाने वालों के खिलाफ, कोर्ट से पहले, राज्य सरकारों को बिना भेदभाव कार्रवाई करके अपराध नियंत्रण व कानून-व्यवस्था की संवैधानिक जिम्मेदारी निभाना जरूरी है। वरना अपेक्षित विकास बाधित होता रहेगा, जो जन व देशहित में सही नहीं।”मायावती के इन बयानों को आगामी चुनावों से पहले भाजपा के खिलाफ उनके सख्त तेवर और कानून व्यवस्था पर दबाव की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.