diwali horizontal

गोमतीनगर स्थित पेब्बल्स रेस्टोरेंट में अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार चार हुक्का सेट व आठ फ्लेवर तंबाकू बरामद, बिना लाइसेंस के कराया जा रहा था सेवन

0 133

गोमतीनगर स्थित पेब्बल्स रेस्टोरेंट में अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
चार हुक्का सेट व आठ फ्लेवर तंबाकू बरामद, बिना लाइसेंस के कराया जा रहा था सेवन

लखनऊ: पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के पूर्वी जोन की गोमतीनगर पुलिस ने एक अवैध हुक्का बार का खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह हुक्का बार ‘पेब्बल्स रेस्टोरेंट’ के नाम से विनीतखंड स्थित एक प्रतिष्ठान में संचालित हो रहा था, जहां बिना लाइसेंस के तंबाकू फ्लेवर युक्त हुक्का परोसा जा रहा था।पुलिस को 15 मई की रात मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि जयपुरिया स्कूल के सामने स्थित पेब्बल्स रेस्टोरेंट में अवैध हुक्का बार चलाया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना गोमतीनगर की टीम ने मौके पर छापा मारा। पुलिस के पहुंचते ही रेस्टोरेंट में मौजूद मैनेजर सत्येंद्र कुमार और हुक्का सर्व करने वाला अनुज कुमार भागने लगे, जिन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया गया।पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उनके पास हुक्का परोसने का कोई वैध लाइसेंस नहीं है, फिर भी वे ग्राहकों को अलग-अलग फ्लेवर का हुक्का पिलाते हैं। मौके से तीन चालू हुक्का सेट, एक टूटा हुआ हुक्का सेट और आठ डिब्बे फ्लेवर तंबाकू के बरामद किए गए।पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि रेस्टोरेंट में न तो कोई स्वास्थ्य चेतावनी बोर्ड लगा था और न ही कोटपा अधिनियम के तहत आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा था। यहां तक कि 18 वर्ष से कम उम्र के लोगों के प्रवेश पर भी कोई रोक संबंधी सूचना नहीं प्रदर्शित थी।पकड़े गए अभियुक्तों – सत्येंद्र कुमार (35) निवासी विनयखंड, मूल निवासी मलिहाबाद और अनुज कुमार (23) निवासी विनीतखंड – के विरुद्ध थाना गोमतीनगर पर मुकदमा संख्या 198/2025 धारा 223, 271, 272 बीएनएस व धारा 13(क) कोटपा अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। उनके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।इस कार्रवाई में थाना गोमतीनगर के प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश चन्द्र त्रिपाठी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक गुरप्रीत कौर, दीपक कुमार यादव और श्याम सिंह की भूमिका रही। पुलिस कमिश्नरेट के अनुसार इस तरह की अवैध गतिविधियों पर निगरानी और सख्त कार्रवाई का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.