diwali horizontal

Balochistan ने Pakistan से आजादी का किया एलान।

0 105

Balochistan ने Pakistan से आजादी का किया एलान।

इंडिया Iive:पाकिस्तान के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं. देश का सबसे बड़ा प्रांत बलूचिस्तान अपनी आजादी का ऐलान कर चुका है. बलूचिस्तान ने 14 मई को खुद को स्वतंत्र राष्ट्र के तौर पर घोषित कर दिया है. इतना ही नहीं, बलूचिस्तान के एक्टिविस्ट मीर यार बलूच ने तो बीते हफ्ते ‘बलूचिस्तान गणराज्य’ के गठन की घोषणा भी कर दी थी.

अब उन्होंने संयुक्त राष्ट्र यानी UN और भारत से ‘देश’ की मान्यता मांगी है. बलूचिस्तान ने भले खुद के स्वतंत्र होने की बात कह दी, लेकिन ‘स्वतंत्र देश’ बनने के लिए एक पूरी प्रोसेस से गुजरना पड़ता है. किसी भी नए देश को रजिस्टर होने के लिए सबसे पहले संयुक्त राष्ट्र महासचिव को आवेदन भेजना होता है. इससे पहले ये बात सुरक्षा परिषद के संज्ञान में लाई जाती है. UN के सुरक्षा परिषद में 15 सदस्य हैं. नया देश बनने के लिए 9 देशों के समर्थन की आवश्यकता होती है. इस परिषद के 5 स्थायी मेंबर भी हैं. इनमें अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस और ब्रिटेन शामिल हैं. इनमें से कोई भी नया देश बनने के खिलाफ वोट दे, तो आवेदन रद्द हो जाता है. ऑल इंडिया रेडियो की रिपोर्ट के मुताबिक बलूचिस्तान की प्रमुख बलूच कार्यकर्ता और लेखक मीर यार बलूच ने कहा है कि “पाकिस्तान के कब्जे वाले बलूचिस्तान में आजादी की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतर आए हैं और राष्ट्रव्यापी आंदोलन किए जा रहे हैं।” उन्होंने कहा कि ‘बलूचों ने देशव्यापी प्रदर्शन में ऐलान कर दिया है कि बलूचिस्तान, पाकिस्तान का हिस्सा नहीं है।’ इसके अलावा मीर यार बलूच ने इंटरनेशनल कम्युनिटी और यूनाइटेड नेशंस से “बलूचिस्तान लोकतांत्रिक गणराज्य” को एक संप्रभु राज्य के रूप में मान्यता देने का भी आग्रह किया है।जिसके बाद माना जा रहा है कि पाकिस्तान की सेना एक बार फिर से बलूच के लोगों का कत्लेआम कर सकती है। बलूचिस्तान के स्वतंत्रता सेनानियों की तरफ से बलूचिस्तान के लिए अलग से राष्ट्रीय ध्वज और बलूचिस्तान का अलग नक्शा जारी किया गया है, जिनमें बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर लगातार ‘बलूचिस्तान रिपब्लिक’ ट्रेंड कर रहा है।जिसके बाद माना जा रहा है कि पाकिस्तान की सेना एक बार फिर से बलूच के लोगों का कत्लेआम कर सकती है। बलूचिस्तान के स्वतंत्रता सेनानियों की तरफ से बलूचिस्तान के लिए अलग से राष्ट्रीय ध्वज और बलूचिस्तान का अलग नक्शा जारी किया गया है, जिनमें बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर लगातार ‘बलूचिस्तान रिपब्लिक’ ट्रेंड कर रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.