
लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के थाना बीकेटी ने किया दो ई-रिक्शा चोरों को गिरफ्तार, चोरी के दो ई-रिक्शा बरामद
लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के थाना बीकेटी ने किया दो ई-रिक्शा चोरों को गिरफ्तार, चोरी के दो ई-रिक्शा बरामद
लखनऊ को उत्तर प्रदेश पुलिस: लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के थाना बीकेटी की टीम ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से चोरी के दो ई-रिक्शा बरामद हुए हैं।
दिनांक 5 मई 2025 को अनुज कुमार सिंह निवासी ग्राम कमालपुर लोधौरा ने थाना बीकेटी पर सूचना दी थी कि दिनांक 3 मई की रात उनके घर के सामने से उनका ई-रिक्शा (लोडर UP32UN4239) चोरी हो गया है। इस पर थाना बीकेटी में धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।मूल सूचना, तलाश-पतारसी, सुराग और मुखबिर की मदद से 21 मई 2025 को रात लगभग 8:20 बजे पुलिस ने दो अभियुक्तों विकास गौतम (उम्र 20 वर्ष) और विपिन कुमार उर्फ बब्बन (उम्र 20 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम कोटवा थाना बक्शी का तालाब को हिरासत में लिया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के दो ई-रिक्शा लोडर UP32UN4239 और ई-रिक्शा UP32GN5793 बरामद हुए।पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे बेरोजगार हैं और अपनी जेब खर्च के लिए छोटी मोटी चोरी करते हैं। एक ई-रिक्शा उन्होंने श्याम बिहार कॉलोनी, बीकेटी लखनऊ से तथा दूसरा मड़ियांव के पास से चोरी किया था। चोरी के बाद वे इन गाड़ियों की बैटरियां और छत काटकर बेच देते थे।अभियुक्त विकास गौतम के विरुद्ध पहले भी 2020 में धारा 354/504 भादवि एवं पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है, जबकि विपिन कुमार का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है।थाना बीकेटी की पुलिस टीम, जिसमें उप निरीक्षक योगेन्द्र कुमार, कांस्टेबल साजिन्द्र पालीवाल और कांस्टेबल अम्बरीश सिंह शामिल हैं, ने सफलतापूर्वक इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया है। चोरी के दोनों ई-रिक्शा बरामद होने के बाद अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।
