diwali horizontal

के जी एम यू में कॉस्मेटिक्स सर्जरी की मांग लगातार बढ़ रही हैं।

0 61

के जी एम यू में कॉस्मेटिक्स सर्जरी की मांग लगातार बढ़ रही हैं।

LUCKNOW NEWS: 2 वर्ष पहले ये आंकड़ा 10-12 था वर्तमान में ये आंकड़ा 30-40 हो गया है।

विभाग में नाक सीधी कराने से लेकर होठ तक का इलाज कराने के लिए युवक व युवतियां आ रही हैं। प्लॉस्टिक सर्जरी विभाग में बर्न मरीजों को इलाज मुहैया कराया जा रहा है। कैंसर मरीजों के घाव को भर रहा है। प्लास्टिक सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार ने बताया कि गुजरे दो सालों में कॉस्मेटिक सर्जरी की मांग में तेजी से इजाफा हुआ है।

 

युवक-युवतियां सुंदर दिखने के लिए कॉस्टमेटिक सर्जरी का सहारा ले रहे हैं। हर महीने 20 से 25 युवक-युवतियां चेहरे की कॉस्मेटिक सर्जरी के लिए आ रहे हैं। दो साल पहले यह आंकड़ा 10 से 12 का था, जो अब दोगुना हो गया है। हेयर ट्रांसप्लांट की वेटिंग डॉ. विजय कुमार ने बताया कि सबसे ज्यादा युवक-युवतियां टेढ़ी नाक सीधी कराने के लिए आ रहे हैं। चेहरे के हिसाब से नाक को आकार दिया जा रहा है। वहीं युवतियां मोटे होठ को पतले कराने के लिए ज्यादा आ रही हैं। मुस्कान को बेहतर बनाने के लिए होठ को पतले और मोटे कराने में युवक व युवतियां दिलचस्पी दिखा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा हेयर ट्रांसप्लांट (ग्राफटिंग) कराने वालों की है। लंबी वेटिंग चल रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.