diwali horizontal

जेसीबी चालक की हादसे में दबकर मौत, काकोरी थाना क्षेत्र के सकरा गांव में हुआ हादसा

0 230

जेसीबी चालक की हादसे में दबकर मौत, काकोरी थाना क्षेत्र के सकरा गांव में हुआ हादसा


लखनऊ: काकोरी थाना क्षेत्र के सकरा गांव में एक जेसीबी चालक की दर्दनाक मौत हो गई। रविवार सुबह करीब 7:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि तालाब के पास एक युवक जेसीबी लोडर के नीचे दबा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान राज कश्यप (24 वर्ष), पुत्र ईश्वरदीन, निवासी शेखशादी, कस्बा काकोरी, लखनऊ के रूप में हुई है। बताया गया कि सकरा गांव की नई कॉलोनी में स्थित ग्राम समाज के सरकारी तालाब का पट्टा वर्ष 2019 से 2029 तक आर्यन प्रताप सिंह को मछली पालन के लिए आवंटित किया गया है। इसी तालाब की खुदाई और उसके चारों ओर बाउंड्री निर्माण का कार्य जारी था, जिसमें जेसीबी और पांच से छह ट्रैक्टर लगाए गए थे।प्रत्येक दिन कार्य समाप्त होने के बाद ट्रैक्टर चालक अपने घर चले जाते थे, लेकिन जेसीबी चालक राज कश्यप रात में वहीं पर रुकता था। आशंका है कि रात के समय किसी कारणवश वह जेसीबी की चपेट में आ गया और दबकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।थाना प्रभारी काकोरी ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से पूछताछ की। प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों की ओर से तहरीर प्राप्त होने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल मौके पर कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य बनी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.