diwali horizontal

लखनऊ में मटन-शराब पार्टी के बाद ऑपरेटर की हत्या।हुआ खुलासा।

0 69

लखनऊ में मटन-शराब पार्टी के बाद ऑपरेटर की हत्या।हुआ खुलासा।

Crime News: काकोरी इलाके में जेसीबी से दबाकर ऑपरेटर राज कश्यप की हत्या कर दी गई। वह तालाब की खोदाई कर रहा था। रात में वहीं पर रुककर जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की रखवाली करता था। हत्या से पहले तालाब पर मटन और दारू पार्टी हुई। बदमाशों ने पहले उसके सिर शराब की बोतल मारी, फिर जेसीबी चढ़ा दी। यही नहीं, हत्या को हादसा दिखाने के लिए उसके शव को जेसीबी के लोडर के नीचे दबा दिया।शेख सराय निवासी राज कश्यप (22) पुत्र स्वर्गीय ईश्वर दीन हसन अब्बास नाम के व्यक्ति की जेसीबी चलाता था। राज के घर से 20 किलोमीटर दूर सकरा गांव के पास सरकारी तालाब का पट्टा आर्यन प्रताप सिंह उर्फ राजा को मछली पालन के लिए मिला है। तालाब की खोदाई करके किनारे-किनारे मिट्टी डालकर बाउंड्री बनाने का काम चल रहा है।

राज वहां पर जेसीबी चलाता था। राज की बुआ स्मृति ने बताया- राज का मोबाइल 10 दिन पहले गायब हो गया था। उसने मोबाइल नहीं लिया था। गुरुवार को काम पर जाने के लिए घर से निकला था। दिन में साइट पर काम करके रात में वहीं सो जाता था।राज के जन्म के बाद ही उसके माता-पिता की मौत हो गई थी। राज और सागर दो भाई हैं। माता-पिता की मौत के बाद दोनों बच्चों को उसके बाबा मुन्ना और दादी महादेई ने पाला पोषा। राज को अपनी दादी से काफी लगाव था।

बड़ा हो जाने पर राज ने अपने बाबा-दादी की जिम्मेदारी संभाल ली। सारी कमाई उनको लाकर देता था। घटना के बाद राज की दादी का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका बस यही कहना है कि हमें इंसाफ चाहिए। पोते को मार दिया। उसने कभी किसी के साथ कुछ गलत नहीं किया। तो क्यों मारा…।घटनास्थल पर बना हुआ मटन मिला है। पास में शराब की बोतलें भी मिली हैं। ऐसे में संदेह जताया जा रहा है कि शराब पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद राज की हत्या की गई। वहीं, गांव के लोगों का कहना है कि राज ने कुछ ऐसा देख लिया होगा, जिसे आरोपी नहीं चाहते थे कि कोई और जाने। इस वजह से उसकी हत्या की गई है।

माैके पर बना हुआ मटन भी मिला है। लोग अनुमान लगा रहे हैं कि पार्टी में शामिल लोगों के जाने के बाद राज को मटन खाना था, लेकिन उसके पहले उसे मार डाला गया। उसके हिस्से का ही मटन मौके से मिला है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.