
फेयरमोंट मुंबई में ‘मर्डर ऑन द मेन्यू’ का आयोजन, शाही दावत के साथ मिलेगा रहस्य और रोमांच का अनूठा अनुभव
यूपी डेस्क । मनोरंजन, संगीत और लजीज व्यंजनों के शौकीनों के लिए मुंबई में एक बेहद खास और अनूठा आयोजन दस्तक देने जा रहा है। फेयरमोंट मुंबई और विजार्ड थिएट्रिकल्स प्रोडक्शंस के संयुक्त तत्वावधान में ‘मर्डर ऑन द मेन्यू’ नाम से एक इमर्सिव थिएट्रिकल डाइनिंग एक्सपीरियंस पेश किया जा रहा है। इस आयोजन में थिएटर, संगीत, नृत्य और फाइन डाइनिंग का अनोखा संगम देखने को मिलेगा, जहां मेहमान केवल दर्शक बनकर नहीं बैठेंगे, बल्कि कहानी का सक्रिय हिस्सा भी बनेंगे।
विराफ सरकार की परिकल्पना और निर्देशन में तैयार यह प्रस्तुति दर्शकों को ‘क्लब डैजल’ की रेट्रो और ग्लैमरस दुनिया में ले जाएगी। पारंपरिक थिएटर के विपरीत, यहां कलाकारों और दर्शकों के बीच कोई दूरी नहीं होगी और लाइव परफॉर्मेंस सीधे मेहमानों की डाइनिंग टेबल तक पहुंचेगी। इस अनुभव को यादगार बनाने के लिए फेयरमोंट मुंबई द्वारा एक विशेष मल्टी-कोर्स फाइन डाइनिंग मेन्यू तैयार किया गया है, जिसे कहानी के हर मोड़ के साथ खूबसूरती से जोड़ा गया है। यानी हर व्यंजन के साथ मर्डर मिस्ट्री की एक नई परत खुलेगी।
फेयरमोंट मुंबई के जनरल मैनेजर राजीव कपूर ने बताया कि यह आयोजन फाइन डाइनिंग और लाइव परफॉर्मेंस को एक नए अंदाज में जोड़ने का प्रयास है। वहीं, निर्देशक विराफ सरकार के अनुसार, उनका लक्ष्य थिएटर को पारंपरिक मंच से बाहर निकालकर ऐसा अनुभव देना है जो दर्शकों की पांचों इंद्रियों को रोमांचित करे।
उल्लेखनीय है कि अप्रैल 2025 में शुरू हुआ फेयरमोंट मुंबई 1920 के दशक की भव्यता और आधुनिक मेहमाननवाजी के लिए जाना जाता है, जबकि विजार्ड थिएट्रिकल्स प्रोडक्शंस ‘जंगूरा’ और ‘झुमरू’ जैसे चर्चित लाइव शो के लिए प्रसिद्ध है।