diwali horizontal

लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में महिला ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

0 69

लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में महिला ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ: चिनहट थाना क्षेत्र की गोविन्द बिहार कॉलोनी स्थित हसन गार्डन में सोमवार को एक महिला ने पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना कंट्रोल रूम के माध्यम से प्राप्त होते ही चिनहट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतका की पहचान अनीता उर्फ काजल कश्यप (उम्र करीब 30 वर्ष) पत्नी रवि कश्यप के रूप में हुई है, जो सौरव श्रीवास्तव के मकान में किराये पर रह रही थीं। परिजनों से प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अनीता ने अपने किराये के मकान की छत पर लगे पंखे से दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
स्थानीय लोगों से पूछताछ में सामने आया कि मृतका का पति रवि कश्यप मूलरूप से ग्राम फुंथूपुर, जनपद बहराइच का निवासी है और लखनऊ में रहकर मजदूरी करता है। वहीं मृतका की मां डूडा कॉलोनी, हरदासी खेड़ा, थाना चिनहट क्षेत्र में निवास करती हैं।फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है और अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.