
लखनऊ में सर्विलांस टीम की बड़ी सफलता, 60 गुमशुदा मोबाइल बरामद
लखनऊ: पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के अंतर्गत पुलिस उपायुक्त उत्तरी के कार्यालय की सर्विलांस टीम ने गुमशुदा मोबाइल फोन बरामदगी के अभियान के तहत बड़ी कामयाबी हासिल की है। टीम ने विभिन्न कंपनियों के कुल 60 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है।यह अभियान पुलिस आयुक्त लखनऊ के निर्देश पर चलाया गया। अभियान के अंतर्गत उत्तरी जोन के थानों में दर्ज मोबाइल गुमशुदगी के प्रार्थना पत्रों को सर्विलांस पर लगाकर तलाश की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इस कार्य में पुलिस उपायुक्त उत्तरी गोपाल कृष्ण चौधरी और अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी जितेन्द्र कुमार दूबे के पर्यवेक्षण में उप निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में क्राइम/सर्विलांस टीम ने तकनीकी निगरानी और सतत प्रयासों के जरिए लखनऊ समेत अन्य जनपदों से यह मोबाइल फोन बरामद किए।आज दिनांक 27 मई 2025 को पुलिस उपायुक्त उत्तरी कार्यालय में इन मोबाइल फोनों को उनके असली स्वामियों को सौंपा गया। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर नागरिकों ने पुलिस विभाग का आभार जताया और सर्विलांस टीम की सराहना की।इस सराहनीय कार्रवाई में उप निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह के साथ हेड कांस्टेबल नदीम, अवधेश गिरी, संतोष कुमार, अमित कुमार गौतम और कांस्टेबल विशेष दुहुण व राघवेन्द्र प्रताप सिंह शामिल रहे। पुलिस की इस पहल ने न केवल तकनीकी दक्षता का उदाहरण पेश किया, बल्कि आमजन के बीच भरोसे को भी और मजबूत किया।
