diwali horizontal

नहर में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत, दोस्तों के साथ नहाने गया था दीपांशु

0 57

नहर में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत, दोस्तों के साथ नहाने गया था दीपांशु

लखनऊ: विभूतिखंड थाना क्षेत्र के तेराखास स्थित खारजा नहर में सोमवार दोपहर नहाने के दौरान 13 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त दीपांशु पुत्र सतगुरु निवासी तकवा, थाना विभूतिखंड के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, दीपांशु दोपहर करीब 12 बजे अपने छोटे भाई (उम्र 8 वर्ष) और दो अन्य दोस्तों (उम्र 9 और 11 वर्ष) के साथ नहर में नहाने गया था। नहाते समय अचानक गहराई का अंदाजा न लग पाने के कारण दीपांशु डूब गया। उसके साथ गए तीनों अन्य बच्चे सुरक्षित हैं।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही जारी है।घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने परिजनों को सांत्वना देते हुए लोगों से अपील की है कि बच्चों को जल स्रोतों के पास बिना निगरानी के न भेजें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.