diwali horizontal

कांग्रेस संगठन सृजन अभियान की ऑनलाइन समीक्षा बैठक संपन्न, 15 जून तक ब्लॉक और वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति का लक्ष्य

0 61

कांग्रेस संगठन सृजन अभियान की ऑनलाइन समीक्षा बैठक संपन्न, 15 जून तक ब्लॉक और वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति का लक्ष्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन सृजन अभियान की प्रगति और पदाधिकारियों द्वारा कार्यों की समयबद्धता की समीक्षा हेतु आज एक ज़ोनवार ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय ने की। बैठक में प्रदेश के छहों ज़ोन—पूर्वांचल, प्रयाग, अवध, बुंदेलखंड, ब्रज और पश्चिम के जिला/शहर अध्यक्ष, समन्वयक, और संबंधित जनपदों के नोडल इंचार्ज शामिल रहे।समीक्षा बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ और प्रदेश वार रूम प्रभारी संजय दीक्षित भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। 17 मई को आयोजित कार्यशाला में सभी जनपदों को 25 मई तक जिला व शहर कार्यकारिणी के गठन का लक्ष्य दिया गया था। आज की बैठक में इस लक्ष्य की प्राप्ति की पुष्टि करते हुए बताया गया कि सभी ज़िलों ने निर्धारित समय-सीमा में कार्यकारिणी गठित कर ली है।बैठक में अगले चरण के कार्य के रूप में ब्लॉक और वार्ड स्तर पर अध्यक्षों की नियुक्ति और उनकी कमेटियों के गठन का कार्य सौंपा गया, जिसकी समय-सीमा 15 जून निर्धारित की गई है। अजय राय ने सभी जिला और शहर अध्यक्षों को निर्देशित किया कि राष्ट्रीय नेतृत्व—मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी द्वारा संगठन सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है, ऐसे में प्रदेश कांग्रेस की ज़िम्मेदारी है कि वह इस अभियान को पूर्ण समर्पण और पारदर्शिता के साथ समयबद्ध रूप से सफल बनाए।उन्होंने यह भी कहा कि समायोजन और नियुक्तियाँ आपसी सामंजस्य से की जाएं और वरिष्ठ कांग्रेसजनों, पूर्व विधायकों, पूर्व सांसदों और पूर्व अध्यक्षों की सलाह और अनुभव का भरपूर लाभ लिया जाए।विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा लड़ी जा रही सामाजिक न्याय की लड़ाई का प्रतिबिंब संगठन सृजन अभियान में झलकना चाहिए। उन्होंने युवाओं को संगठन में अधिक अवसर देने की आवश्यकता पर बल देते हुए सभी समन्वयकों को अपने-अपने जनपदों में प्रवास कर कार्य की प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।बैठक के दौरान सभी ज़ोन के कार्यों की गहन समीक्षा की गई और आगे की रूपरेखा पर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए। संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने के लिए कांग्रेस नेतृत्व अब हर चरण पर सतर्कता और भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.