diwali horizontal

अल्काटेल ने भारत में लॉन्च की V3 सीरीज़, पहली बार पेश की NXTPAPER डिस्प्ले टेक्नोलॉजी

0 104

अल्काटेल ने भारत में लॉन्च की V3 सीरीज़, पहली बार पेश की NXTPAPER डिस्प्ले टेक्नोलॉजी

लखनऊ: फ्रांस की प्रतिष्ठित टेक्नोलॉजी कंपनी अल्काटेल ने भारतीय बाजार में अपनी बहुप्रतीक्षित V3 सीरीज़ की लॉन्चिंग की घोषणा की है। इस सीरीज़ में V3 अल्ट्रा, V3 प्रो और V3 क्लासिक तीन नए स्मार्टफोन शामिल हैं, जिन्हें विशेष रूप से भारतीय युवाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह पहला मौका है जब भारतीय उपभोक्ताओं को NXTPAPER डिस्प्ले टेक्नोलॉजी वाला स्मार्टफोन मिलने जा रहा है।NXTPAPER डिस्प्ले तकनीक चार इन-वन मोड (रेगुलर, इंक पेपर, कलर पेपर और मैक्स इंक) के साथ आता है, जो आंखों की सुरक्षा, रंगों की सटीकता और पेपर जैसे रीडिंग अनुभव को सुनिश्चित करता है। इस तकनीक से यूजर को पढ़ने, ब्राउज़िंग करने और कंटेंट निर्माण में एक सहज और आरामदायक अनुभव मिलेगा।V3 सीरीज़ का प्रमुख फोन V3 अल्ट्रा है, जिसमें 6.8 इंच की NXTPAPER डिस्प्ले, स्मार्ट ब्राइटनेस एडजस्टमेंट और स्टाइलस सपोर्ट जैसी सुविधाएं दी गई हैं। इसके साथ मिलने वाला प्रीमियम केस स्टाइलस के सुरक्षित और आकर्षक इस्तेमाल को आसान बनाता है। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसमें 108MP का मुख्य कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 2MP का मैक्रो कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। वीडियो शूटिंग के लिए होराइजन लॉक टेक्नोलॉजी और कनेक्टिविटी के लिए ई-सिम सपोर्ट भी शामिल है।लॉन्च के अवसर पर नेक्स्टसेल इंडिया के चीफ बिजनेस ऑफिसर अतुल विवेक ने कहा, “भारत में पहली बार NXTPAPER तकनीक लाकर हम स्मार्टफोन यूज़ का अनुभव बदलने जा रहे हैं। यह सिर्फ तकनीकी इनोवेशन नहीं, बल्कि यूज़र कंफर्ट और प्रोडक्टिविटी में भी बड़ा कदम है।”वहीं, कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर अंश राठी ने कहा, “हम भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के साथ-साथ ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत उत्पादन को स्थानीय स्तर पर स्थापित कर रहे हैं। इससे क्वालिटी कंट्रोल और सप्लाई चेन में मजबूती आएगी।”अल्काटेल V3 सीरीज़ की बिक्री 2 जून 2025 से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। V3 अल्ट्रा की कीमत 17,999 रुपये, V3 प्रो की 15,999 रुपये और V3 क्लासिक की 11,999 रुपये तय की गई है। उपभोक्ताओं को लॉन्च ऑफर्स का भी लाभ मिलेगा।

     

Leave A Reply

Your email address will not be published.