diwali horizontal

डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में समापन संवाद सत्र सम्पन्न, न्यूज़ लेटर का विमोचन

0 67

डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में समापन संवाद सत्र सम्पन्न, न्यूज़ लेटर का विमोचन

लखनऊ: डॉ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में कुलपति आचार्य संजय सिंह की अध्यक्षता में शैक्षणिक सत्र 2024-25 की समाप्ति एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश से पूर्व समस्त शिक्षकों के साथ संवाद सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की वर्षभर की उपलब्धियों पर आधारित डीएसएमएनआरयू न्यूज़ लेटर का विमोचन कुलपति द्वारा किया गया।संवाद सत्र में कुलसचिव रोहित सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमित कुमार राय, अधिष्ठाता (शैक्षणिक) प्रो. वी. के. सिंह, एवं रिसर्च एंड डेवलपमेंट निदेशक प्रो. अश्विनी दुबे मंचासीन रहे। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षकवृंद की सहभागिता रही।कुलपति आचार्य संजय सिंह ने कहा कि “हमने न केवल समयबद्ध परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित कीं, बल्कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप शैक्षणिक व प्रशासनिक कार्यों को भी क्रियान्वित किया है। विश्वविद्यालय के सभी नियम-विनियम अब पूर्णतः संरचित हैं।” उन्होंने यह भी घोषणा की कि आगामी सत्र में पूरा परिसर वाई-फाई सुविधा से सुसज्जित होगा। साथ ही शिक्षकों को निर्देश दिया गया कि वे अवकाश के बाद कोर्स फोल्डर के साथ उपस्थित हों और प्रोजेक्ट कार्य संबंधित निकायों को समय पर प्रेषित करें।कार्यक्रम में मीडिया केंद्र के प्रभारी प्रो. यशवंत वीरोदय ने डीएसएमएनआरयू न्यूज़ लेटर के प्रकाशन को विश्वविद्यालय की छवि को सुदृढ़ करने और उसकी गतिविधियों को व्यापक स्तर तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम बताया।इस अवसर पर कुलानुशासक प्रो. सी. के. दीक्षित, अधिष्ठाता कला संकाय प्रो. अवनीश चंद्र मिश्रा, निदेशक क्रीड़ा एवं योग प्रकोष्ठ प्रो. पी. राजीवनयन, वार्डन प्रो. वीरेन्द्र सिंह यादव, उपकुलसचिव अनिल कुमार मिश्रा सहित सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अंजलि सिंह चौहान ने किया।यह संवाद सत्र न केवल शिक्षकों के लिए प्रेरणास्पद रहा, बल्कि आगामी सत्र की कार्ययोजना को लेकर एक स्पष्ट दिशा भी प्रदान करने वाला सिद्ध हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.