
शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी की मौत की अफवाह को दिल्ली जामा मस्जिद ने खारिज किया है.खारिज
New Delhi News:शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी की मौत की अफवाह को दिल्ली जामा मस्जिद ने खारिज किया है. जामा मस्जिद के अधिकारी अंसारुल हक ने बयान जारी किया है. उनके बयान को शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी के बेटे शाबान बुखारी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. उन्होंने लिखा, ”अल्हम्दुलिल्लाह, सेहत ठीक है. जल्द डिस्चार्ज होंगे. दुआओं में याद रखें.”

इसके साथ ही सैयद अहमद बुखारी के पोते सैयद अरीब बुखारी ने लोगों के साथ अच्छी सेहत के लिए दुआ की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसका वीडियो शेयर किया है. अंसारुल हक ने कहा, ”सैयद अहमद बुखारी ठीक हो रहे हैं और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी.” दरअसल, शुक्रवार को शाही इमाम को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई यूजर्स ने दावा किया कि उनका इंतकाल हो गया है…