diwali horizontal

बड़ी भुइयन माता मंदिर में शुरू हुआ 11 दिवसीय हनुमत महायज्ञ, तपस्वी आनंद गिरि कर रहे अग्नि तपस्या

0 73

बड़ी भुइयन माता मंदिर में शुरू हुआ 11 दिवसीय हनुमत महायज्ञ, तपस्वी आनंद गिरि कर रहे अग्नि तपस्या

लखनऊ: लखनऊ की पहली धर्मध्वजा की ख्याति प्राप्त सरौरा स्थित बड़ी भुइयन माता मंदिर एक बार फिर भव्य धार्मिक अनुष्ठान का केंद्र बना है। यहां 11 दिवसीय हनुमत महायज्ञ और नागा साधु आनंद गिरि द्वारा अग्नि तपस्या का आयोजन किया गया है, जो जेठ की प्रचंड गर्मी के बीच आस्था और तप का दुर्लभ संगम प्रस्तुत कर रहा है।शुक्रवार को मंदिर प्रांगण से भव्य कलश यात्रा और शोभायात्रा निकाली गई, जिसके साथ ही महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ हुआ। यज्ञ का संचालन आचार्य शिवाकांत द्विवेदी के नेतृत्व में विद्वान पुरोहितों द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम में तपस्वी नागा साधु आनंद गिरि ने अग्निकुंडों के मध्य बैठकर अग्नि तपस्या आरंभ कर दी है, जो 10 जून तक अनवरत जारी रहेगी। 11 जून को विशाल भंडारे के साथ महायज्ञ का समापन होगा।आनंद गिरि महाराज ने बताया कि यह कठोर तपस्या लोक कल्याण, सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार, सामाजिक सद्भावना, और भाईचारे को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की जा रही है। सात दिवसीय रामकथा के आयोजन के बाद 11 जून को विशाल भंडारे के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान का समापन किया जाएगा।जेठ की इस प्रचंड गर्मी में जहाँ लोग शीतलता की खोज में एसी और कूलर का सहारा ले रहे हैं, वहीं तपस्वी आनंद गिरि महाराज चारों ओर जलती अग्नि और सूर्य की तीव्र धूप के बीच बैठकर जनकल्याण हेतु तप कर रहे हैं। यह अनुष्ठान श्रद्धालुओं के लिए आस्था, साधना और तप का प्रेरणादायक उदाहरण बन गया है।

       

Leave A Reply

Your email address will not be published.