
Desh Duniya Top News:
1. ऑपरेशन सिंदूर के समय भारत के कितने फाइटर जेट पाकिस्तान ने मार गिराए इसको लेकर सरकार ने सच्चाई छुपाई थी या नहीं इस बात की पूरे देश में बहस चल रही है सिंगापुर के संग्रीला डायलॉग में भारत के CDS अनिल चौहान द्वारा राइटर और ब्लूमबर्ग को दिए गए इंटरव्यू में इस बात को स्वीकार किया गया कि भारत के फाइटर जेट गिरें लेकिन नंबर और पूरी सूचना नहीं दी गई 7 मई की सुबह 9.21AM पर The Hindu अखबार ने भी जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में तीन फाइटर जेट्स के मलबे गिरे होने की खबरें चलाई जिसे बाद में डिलीट करवा दिया गया अब विपक्ष इस बात को लेकर सरकार को घेर रहा है की सरकार ने सच्चाई छुपाई ऐसे संवेदनशील मामलों की जानकारी एयर मार्शल या CDS के स्तर से नहीं बल्कि संसद में आनी चाहिए राहुल गांधी और पूरा विपक्ष इस बात को जोर जोर से उठा रहा है ।
2. आज यूक्रेन ने रूस पर किया बड़ा हमला, यूक्रेन ने लकड़ी के कई कंटेनर में ड्रोन रखकर रूस पहुंचाए.फिर दूर बैठकर कंटेनर की छत खोली और एक के बाद एक घातक ड्रोन लॉन्च किए. इसके बाद कंटेनर को भी तबाह कर दिया, इस पूरी प्लानिंग में 1 साल से ज्यादा का वक्त लगा रूस के 40 से ज्यादा फाइटर जेट तबाह हुए।
3. भारत में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 3,758 हो गए हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में 363 नए मामले सामने आए। इसके अलावा, देश में इस अवधि में कोविड-19 से संबंधित 2 मौतें भी दर्ज की गई हैं। केरल में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या सबसे अधिक है, जहां 1400 एक्टिव केस हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 485 और दिल्ली में 436 मामले हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में केरल में 64, दिल्ली में 61 और महाराष्ट्र में 18 नए केस दर्ज किए गए।
4. नेपाल में राजशाही के समर्थकों ने रविवार को जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व उपप्रधानमंत्री व पूर्व गृह मंत्री कमल थापा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिसकर्मी थापा को टांगकर गाड़ी में ले जाते दिखे। 6 अन्य लोगों को भी काठमांडू में प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने के प्रयास में गिरफ्तार किया गया। पुलिस की ओर से खुद यह जानकारी दी गई। प्रदर्शनकारियों ने राजशाही को बहाल करने और नेपाल को हिंदू देश के रूप में स्थापित करने की मांग उठाई है। इसे लेकर राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (RPP) और आरपीपी नेपाल सहित राजशाही समर्थक समूहों ने आंदोलन के चौथे दिन नारायण चौर पर विरोध प्रदर्शन किया।
5. दिल्ली एनसीआर में रविवार शाम को तेज आंधी और बारिश से मौसम बदल गया। पालम इलाके में रविवार को आई आंधी का जोर सबसे ज्यादा देखा गया। पालम इलाके में 96 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चली। आंधी का असर हवा में उड़ रहे एक इंडिगो की फ्लाइट पर भी पड़ा। खराब मौसम के कारण रविवार शाम को रायपुर से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट को लैंडिंग रोकनी पड़ी।
6. पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश और बाढ़ से हालात गंभीर हैं। असम में ब्रह्मपुत्र समेत 10 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं जिससे 15 से अधिक जिलों के 78 हजार लोग प्रभावित हैं। बाढ़ और भूस्खलन से आठ लोगों की जान गई है। अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन से नौ लोगों की मौत हुई है।
7. चित्रकूट में झांसी-मीरजापुर हाईवे पर डीसीएम और पिकअप की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई जबकि पांच घायल हो गए। हादसा रैपुरा थाना क्षेत्र के बांधी गांव के पास हुआ। पिकअप जो एक बैंड पार्टी को लेकर मऊ से चित्रकूट आ रही थी चालक को झपकी आने के कारण डीसीएम से टकरा गई। दुर्घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया।
8. भारत और मंगोलिया की सेनाओं के बीच सालाना संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘नोमैडिक एलीफेंट 2025’ उलानबटार में 31 मई से शुरू हो गया है। पाकिस्तान के खिलाफ आपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना का यह पहला अंतरराष्ट्रीय संयुक्त अभ्यास इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण है कि चीन से अच्छे रिश्ते होने के बावजूद भारत से अपने मैत्रीपूर्ण तथा रणनीतिक संबंधों को मंगोलिया बेहद अहम मानता है।
9. सुप्रीम कोर्ट का प्रतीक चिन्ह एक बार फिर बदल गया है। नया प्रतीक चिन्ह हट गया है और फिर से पुराना प्रतीक चिन्ह बहाल हो गया है। भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) जस्टिस बीआर गवई ने सुप्रीम कोर्ट के पुराने प्रतीक चिन्ह को बहाल कर दिया है, इतना ही नहीं सुप्रीम कोर्ट के गलियारों में लगाए गए शीशे के दरवाजे भी हटाए जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट पुराने स्वरूप में वापस लौटेगा। नये सीजेआई गवई द्वारा सुप्रीम कोर्ट में किये गए ये बदलाव महत्वपूर्ण हैं।
10. अमेरिका के राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस ने शनिवार को स्पेस एजेंसी NASA के एडमिनिस्ट्रेटर के लिए अपनी ओर से नॉमिनेट किए गए जेरेड आइज़कमैन का नाम वापस ले लिया। वह अरबपति बिजनेसमैन एलॉन मस्क के करीबी कहे जाते हैं