diwali horizontal

बिजली की ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या होगी दूर

0 75

बिजली की ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या होगी दूर

Lucknow News:लखनऊ और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पावर कॉर्पोरेशन ने बड़ा कदम उठाया है।

चेयरमैन डॉ. आशीष गोयल की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में बिजनेस प्लान 2025-26 को मंजूरी दे दी गई। इसके तहत 415.11 करोड़ रुपए की लागत से 21,851 बिजली सुधार कार्य किए जाएंगे।

इन कामों को 31 मार्च 2026 तक हर हाल में पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। इससे ट्रांसफॉर्मरों की ओवरलोडिंग कम होगी, ट्रिपिंग रुकेगी और लो-वोल्टेज की समस्या में भी सुधार आएगा। बोर्ड बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार, शहर से गांव तक 1500 नए ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे। इनमें से 1000 ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड यूनिट्स के पास लगाए जाएंगे ताकि लोड बांटा जा सके। वहीं, 500 नए स्थानों पर ट्रांसफॉर्मर स्थापित किए जाएंगे।

इनकी क्षमता 100 KVA, 250 KVA और 400 KVA होगी। साथ ही कई क्षेत्रों में नए विद्युत उपकेंद्र भी बनाए जाएंगे, जिससे ओवरलोड चल रहे उपकेंद्रों पर दबाव कम होगा और ट्रिपिंग की समस्या से राहत मिलेगी। सुधार काम में सबसे ज्यादा 10,152 कार्य अमौसी जोन में होंगे। इसमें मोहनलाल गंज, नादर गंज, दुबग्गा, मलिहाबाद, आलमबाग समेत शहरी और ग्रामीण इलाके शामिल हैं। इस जोन में 135.97 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

दूसरे नंबर पर गोमतीनगर जोन है, जहां 6,044 कार्य चिनहट, इंदिरा नगर, मुंशी पुलिया जैसे क्षेत्रों में होंगे। इस जोन के लिए 101.43 करोड़ रुपए का बजट तय हुआ है

Leave A Reply

Your email address will not be published.