
लखनऊ में100 की रफ़्तार में 3 सेकेंड में 3 को रौंदा
Lucknow News:लखनऊ में तेज रफ्तार कार ने 3 सेकेंड में 3 लोगों को रौंद दिया। हादसे में KGMU के संविदा कर्मी की मौत हो गई।
5वीं का छात्र जीवन-मौत के बीच जूझ रहा है। महिला की स्थिति स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने महिला कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है

खदरा में ज्वाला देवी मंदिर के पास रहने वाले रविंद्र पांडेय (45) KGMU में संविदा कर्मी थे।
वह मंगलवार को घर का सामान खरीदने साइकिल से बाजार गए थे। रविंद्र के भाई सुनील पांडेय ने बताया कि साइकिल से घर लौटते समय जब रविंद्र शिया कालेज के पास पहुंचे तो एक कार ने उन्हें रौंद दिया। रविंद्र घर के अकेले कमाने वाले थे। उसी से अपनी पत्नी सरोज और दोनों बच्चों का जीवनयापन करते थे। हादसे की खबर से पूरे मोहल्ले में मातम है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
अस्पताल पहुंचने से पहले ही रविंद्र की मौत हो गई। वहीं पर 10 साल का दक्ष सोनकर पुत्र नीरज सोनकर भी सामान लेने आया था। कार ने उसे भी रौंद दिया। गंभीरावस्था में उसका बलरामपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, सड़कों किनारे रहकर जीवनयापन करने वाली रामपति को काफी चोट लगी है, हालांकि वो खतरे से बाहर है। कार चालक रियल एस्टेट कारोबारी तनु गुप्ता डालीगंज क्रासिंग की तरफ से सहादतगंज की तरफ जा रही थी। तेज रफ्तार कार ने कई दुकानों को तोड़ते हुए तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे में अदम इलेक्ट्रानिक्स के 10 कूलर, फ्रेंड्स कैफे का काउंटर, बाइक, स्कूटी और साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई।
प्रत्यक्षदर्शी फैसल ने बताया- कार की रफ्तार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की थी। पलक झपकते ही तेज आवाज सुनाई दी। चीख पुकार मच गया। गनीमत रही कि दुकानों के सामान पर गाड़ी चढ़ने से स्पीड कम हो गई। बावजूद इसके तीन लोगों की रौंद दिया।