diwali horizontal

एनसीबी की पूछताछ में दीपिका ने कहा- उन्हीं की है चैट, ग्रुप में मंगाते थे ड्रग्स

0 216

मुंबई : सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़ी जांच अब बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन पर जाकर टिक गई है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शनिवार को एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से पूछताछ की दीपिका ने जवाब देते हुए स्वीकार किया कि जो ड्रग्स चैट सामने आई है, वह उन्हीं की है। हालांकि एनसीबी के कई सवालों पर दीपिका ने पूरी तरह चुप्पी साध ली और कोई जवाब नहीं दिया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पूछताछ में दीपिका ने कहा कि इस चैट से अपने सर्किल में डूब मंगाया जाता था। उन्होंने बताया कि डूब यानी भरी हुई सिगरेट वो लोग पीते हैं इसके अलावा जब अधिकारियों ने पूछा कि क्या वह ड्रग्स लेती हैं तो उन्होंने कई भी जवाब नहीं दिया। दीपिका ने बहुत से सवालों पर चुप्पी साध ली

बॉलीवुड जगत और ड्रग्स के कथित जुड़ाव के मामले में एनसीबी की जांच अब इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों तक पहुंच गई है इस मामले में एनसीबी ने दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था। सभी से एनसीबी पूछताछ कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.