diwali horizontal

विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का जागरूकता अभियान, पर्यावरण मंत्री ने किया उद्घाटन

0 68

विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का जागरूकता अभियान, पर्यावरण मंत्री ने किया उद्घाटन

लखनऊ: विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा राजधानी में प्लास्टिक प्रदूषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक वृहद जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने किया।इस अवसर पर पर्यावरण मंत्री ने कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण न केवल हमारे प्राकृतिक संसाधनों को नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि यह मानव स्वास्थ्य के लिए भी बेहद घातक सिद्ध हो रहा है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे प्लास्टिक बोतलों और सिंगल यूज़ प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें। मंत्री ने कहा, “जब भी कहीं जाएं, घर से पानी लेकर जाएं और प्लास्टिक पाउच या बोतलों के प्रयोग से बचें। प्लास्टिक के सूक्ष्म कण पानी में घुलकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं।”इस वर्ष 2025 के लिए विश्व पर्यावरण दिवस की थीम “Ending Plastic Pollution Globally” को रेखांकित करते हुए मंत्री डॉ. सक्सेना ने प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने इस अवसर पर प्लास्टिक प्रदूषण नियंत्रण विषयक पुस्तक “Freedom from Plastic Pollution with One Thought Solution” का विमोचन भी किया।उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुख्य पर्यावरण अधिकारी प्रवीण कुमार ने मंत्री के पर्यावरणीय विचारों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मंत्री द्वारा दिए गए सुझावों का पालन कर हम एक स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ पर्यावरण की दिशा में ठोस कदम बढ़ा सकते हैं।कार्यक्रम के दौरान मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना को स्मृति चिह्न और पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने प्लेज वॉल पर हस्ताक्षर कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया।इस अवसर पर सीएमएस स्कूल की विभिन्न शाखाओं के विद्यार्थियों ने प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्परिणामों पर आधारित पेंटिंग और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्रतिभागियों ने प्लास्टिक के विकल्पों को लेकर अपने विचार और सुझाव प्रस्तुत किए। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को आयोजकों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आए सभी अभिभावकों और अतिथियों को पर्यावरण चेतना के संदेश स्वरूप पौधा और जूट का थैला प्रदान किया गया।कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. रविन्द्र प्रताप सिंह, सदस्य सचिव संजीव कुमार सिंह, मुख्य पर्यावरण अधिकारी राजेन्द्र सिंह, रामगोपाल, पर्यावरण अभियंता जी.सी. आर्या, रितेश तिवारी, सहायक अभियंता रितेश कुमार मौर्या, सहायक वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. अलका सिंह, डॉ. आरती गुप्ता सहित बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.