diwali horizontal

पर्यावरण दिवस पर संरक्षित खेती करने वाले किसानों को किया गया सम्मानित, 96 लाख की प्रोत्साहन राशि वितरित

0 51

पर्यावरण दिवस पर संरक्षित खेती करने वाले किसानों को किया गया सम्मानित, 96 लाख की प्रोत्साहन राशि वितरित

लखनऊ: पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन नवीन गल्ला मंडी, सीतापुर रोड, लखनऊ में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने की। उन्होंने संरक्षित खेती को बढ़ावा देने वाले किसानों को 96 लाख रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि के चेक वितरित कर उनका सम्मान किया।कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि यह संयोग है कि यह आयोजन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर हो रहा है, जिन्होंने प्रदेश में औद्यानिकी क्षेत्र को नई दिशा दी है। संरक्षित खेती करने वाले जिन किसानों को सम्मानित किया गया उनमें उदय प्रताप सिंह, दविंदर सिंह, खुशी सिंह, राहुल द्विवेदी और खुशवंत कौर शामिल हैं। इन किसानों ने लगभग 1600 वर्ग मीटर क्षेत्र में जरबेरा और गुलाब की संरक्षित खेती कर मिसाल पेश की है।इसके साथ ही आम उत्पादन करने वाले किसानों उपेंद्र सिंह, अजय श्रीवास्तव, आरएन सिंह और अशोक कुमार तंवर को फ्रूट फ्लाई ट्रैप का निःशुल्क वितरण कर योजना का शुभारंभ भी किया गया। मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने इस दौरान मंडी परिसर में पौधरोपण कर उपस्थित लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया और फलदार पौधों का निःशुल्क वितरण किया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ माँ के नाम” संकल्प को उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरी प्रतिबद्धता से साकार कर रहे हैं। पर्यावरणीय असंतुलन की समस्या से निपटने के लिए सभी को जिम्मेदारी से पौधारोपण करना चाहिए।कार्यक्रम में लखनऊ उत्तर के विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि भावी पीढ़ियों को सुरक्षित वातावरण देने के लिए वृक्षारोपण अभियान को जन-जन से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने सभी से पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनने की अपील की।इस अवसर पर निदेशक उद्यान बीपी राम, संयुक्त निदेशक राजीव वर्मा, उपनिदेशक आलू केके नीरज, उपनिदेशक लखनऊ डीके वर्मा, उपनिदेशक मंडी रेनू वर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान व विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.