diwali horizontal

सीएम योगी ने मोदी सरकार की 11 साल की प्रमुख उपलब्धियों पर डाला प्रकाश

केंद्र की मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी ने भाजपा मुख्यालय में प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और सरकार की उपलब्धियों का ब्योरा दिया।

0 81

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष का कार्यकाल भारत वर्ष के स्वर्णिम काल के रूप में जाना जाएगा। इस कार्यकाल में पीएम मोदी ने भारत को वैश्विक पहचान दी है। कांग्रेस समेत अन्य अस्थिर सरकारों में आमजन का विश्वास टूट गया था। वैश्विक स्तर पर भारत की छवि तार-तार हो गई थी। पीएम मोदी के भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और परिवारवाद से मुक्त नेतृत्व ने देश को विकसित और आत्मनिर्भर बनाकर अगले 25 वर्ष के लिए कार्ययोजना प्रस्तुत की है। इन 11 वर्षों ने सामाजिक और संस्कृतिक पक्ष के साथ ही सेवा, सुशासन के साथ आर्थिक मोर्चे पर देश को एक नई पहचान दी है।

UP CM Yogi Adityanath Met PM Narendra Modi in Delhi Discuss Mahakumbh UP By Election ANN | पीएम मोदी से एक घंटे हुई सीएम योगी आदित्यनाथ की मुलाकात, महाकुंभ समेत इन मुद्दों

शासन की नीति स्पष्टता, कार्य प्रणाली की पारदर्शिता और जनता के प्रति जवाबदेही शासन की नई पहचान बनी है। विकास केवल नारे नहीं हैं। इन वर्षों ने विरासत और विकास का समन्वय करते हुए हुए देश को दुनिया में नई पहचान दिलाई। अब चेहरा देख कर नहीं बल्कि जरूरत देख कर सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाता है। मुख्यमंत्री योगी मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर भाजपा मुख्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

मोदी सरकार के 11 साल: सीएम योगी बोले- नया भारत शांति की रट नहीं लगाता…ऑपरेशन सिंदूर से मुंहतोड़ जवाब देता है – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पिछले 11 साल में राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस को हमने देखा है। यह 11 साल का समय उस वक्त पूरा हो रहा है जब भारत की सामरिक शक्ति को पूरे विश्व ने देखा है।

 

पाकिस्तान में टेस्टेड और दुनिया में ट्रस्टेड भारत की सैन्य शक्ति मानी गई है। कोई हम पर युद्ध थोपेगा तो उसका जवाब सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और आपरेशन सिंदूर से दिया जाएगा। अब भारत दुनिया में शांति की रट लगाने वाला देश नहीं है बल्कि युद्ध थोपने पर कड़ा जवाब देने वाला देश है।

pm modi launches pm shri yojna which will upgrade 14500 schools, know full scheme details here: शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री ने पीएम-श्री योजना की घोषणा की, 14,500 स्कूलों का होगा ...

देश को एक भारत श्रेष्ठ भारत के रूप में प्रस्तुत किया गया

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इन 11 वर्षों में भारत को एक भारत श्रेष्ठ भारत के रूप में प्रदर्शित किया गया है। विकसित भारत के लिए पंच प्रण और 11 संकल्प बताए गए हैं। 11 साल में भारत ने विकसित भारत की आधारशिला पंच प्रण के आधार पर रखी है। समावेशी विकास शुरू किए गए हैं। ढांचागत विकास का मॉडल बनाया है। तकनीक के उपयोग के माध्यम से भ्रष्टाचार पर काबू पाया गया।

पोंगल 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की भावना को प्रतिबिंबित करता है : पीएम मोदी | Pongal reflects the spirit of Ek Bharat Shreshtha Bharat : PM Modi

पिछले 11 साल में जितना कुछ तकनीक के माध्यम से किया गया पिछले 65 साल में नहीं हो सका था। वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति जातिवाद को भी बढ़ावा देती है। ऐसी पुनरावृत्ति फिर ना हो जिसकी वजह से पहले देश को गुलाम होना पड़ा था। मोदी सरकार के कार्यकाल में महिलाओं का नेतृत्व बढ़ाया गया है।

सामाजिक न्याय के साथ ही अर्थव्यवस्था को मजबूत किया

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में हर हाल में आरक्षण की सुरक्षा की गई है। सामाजिक न्याय को सुरक्षित किया गया है। पिछले 11 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने नए भारत का दर्शन किया। पिछले 11 वर्ष में भारत ने 11वीं से चौथी अर्थव्यवस्था बनने का गौरव प्राप्त किया। हमने उस ब्रिटेन को पछाड़ा जो हम पर 200 साल तक राज कर चुका है। भारत ने अपनी प्रति व्यक्ति आय को 11 साल में दोगुना किया है। भारत का निर्यात कई गुना बढ़ा है। भारत की विकास दर जिस तरह बढ़ रही है उससे 2027 तक भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।
अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए मोदी सरकार दे सकती है एक और राहत पैकेज - Modi government may give another Stimulus package for economy back on track tutd - AajTak

देश की विरासत को विकास के साथ जोड़ा

मोदी सरकार के कार्यकाल में देश की सांस्कृतिक और धार्मिक नगरों को पहचान दी गई। अयोध्या में 500 साल के बाद राम मंदिर का निर्माण हुआ तो देश भर के प्रमुख तीर्थस्थानों का नया स्वरूप हमारे सामने आया है। अयोध्या को विश्वभर में धार्मिक नगरी के रूप में प्रतिष्ठित किया गया है। इसके साथ ही सरकार पटेल की भव्य प्रतिमा की स्थापना और नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित कर उन्हें सम्मान देना। मोदी सरकार ने देश की विरासत को विकास के साथ जोड़ा है।
प्रोफेशनल मुस्लिम, बयानबाजी और बॉर्डर, PM मोदी ने इनका क्यूं जिक्र किया? | Pm narendra modi speech in bjp executive meeting 2024 lok sabha elections

सीएम योगी ने मोदी सरकार के 11 साल पर दिया बयान

इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के 11 साल का कार्यकाल सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन को गति प्रदान करतीं प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, जन धन योजना और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जैसी अनेक लोक-कल्याणकारी पहलें आमजन के जीवन को सुगम, वंचित को सशक्त और व्यवस्था को परिणाम दायक बनाने के प्रति प्रधानमंत्री जी की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती हैं।
2 दिन और 4 राज्य…पीएम मोदी देने वाले हैं बड़ी सौगात, जानें कब कहां है  प्रोग्राम | pm narendra modi will visit four states on 29 and 30 may |  Navbharat Live
विरासत से विकास तक, मेट्रो की रफ्तार से सस्ती-सुगम हवाई यात्रा तक, वंदे भारत ट्रेनों से नए राजमार्गों तक, इंफ्रास्ट्रक्चर से इंडस्ट्री तक, कृषि से कॉमर्स तक, राष्ट्रीय सुरक्षा से सामाजिक सुरक्षा तक, सामाजिक समृद्धि से सामाजिक न्याय तक, भारत विविध क्षेत्रों में विकास की एक नई गाथा लिख रहा है। आस्था, अस्मिता, आजीविका और अर्थव्यवस्था के उत्कर्ष को सुनिश्चित करते सेवा के 11 साल भारत को महाशक्ति बनाने का मार्ग प्रशस्त करते हैं।

सभी जिला केंद्रों पर प्रदर्शनी लगाएगी भाजपा

इसके पहले, सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों से संवाद किया। प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि सभी जिला केंद्रों पर भी प्रदर्शनी लगाई जाएगी। 10-11 जून को सशक्त भारत-सुरक्षित भारत विषय पर प्रोफेशनल मीट और बदलता भारत-मेरा अनुभव विषय पर डिजिटल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
यूपी में बीजेपी की कैसे हुई हार? 40 हजार कार्यकर्ताओं के फीडबैक से तैयार हुई 15 पेज की रिपोर्ट | Jansatta
उन्होंने बताया 12 से 14 जून तक मंडल स्तर पर विकसित भारत संकल्प सभा और 21 जून को मंडल स्तर पर योग शिविर आयोजित होंगे।
शक्ति केंद्र पर चौपाल लगाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान कार्ड के लिए पंजीकरण भी किया जाएगा। कार्यक्रमों में केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारी, पदाधिकारी, मंत्री, जनप्रतिनिधि, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला से लेकर बूथ तक के पदाधिकारी हिस्सा लेंगे।
मोदी सरकार की इन 10 योजनाओं ने ऐसे बदल दी गरीबों की जिंदगी | These 10 schemes of Modi government have changed the lives of the poor
https://www.citizenvoice.in/police-officers-attacked-an-indian-student-in-america-and-handcuffed-him/
Leave A Reply

Your email address will not be published.