diwali horizontal

विरासत समूह ने धूमधाम से मनाई अपनी 10वीं वर्षगांठ

0 180

लखनऊ रियल एस्टेट, हॉस्पिटैलिटी और कंस्ट्रक्शन के क्षेत्र में अग्रणी विरासत समूह ने आज अपनी स्थापना की 10वीं वर्षगांठ बड़े धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर राजधानी में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समूह के कर्मचारियों, प्रतिष्ठित व्यापारिक घरानों और शुभचिंतकों ने भाग लिया। इस अवसर पर समूह के संस्थापक एवं अध्यक्ष शरद सिंह ने कहा कि आज हम जब अपनी 10वीं वर्षगांठ मना रहे हैं

यह हमारे लिए अत्यंत गर्व और संतोष का क्षण है। इस सफलता के पीछे हमारे समर्पित कर्मचारियों, भरोसेमंद भागीदारों और हमारे ग्राहकों का योगदान अमूल्य है। हम सभी के आभारी हैं जिन्होंने इस यात्रा में हमारे साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का विश्वास दिखाया

उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य सदैव बेहतरीन सेवाएं और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद प्रदान करना रहा है और हम भविष्य में भी इसी भावना के साथ कार्य करते रहेंगे समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, सम्मान समारोह और समूह की आगामी योजनाओं की झलक भी प्रस्तुत की गई जिससे उपस्थित लोगों में उत्साह और विश्वास की नई ऊर्जा देखने को मिली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.