diwali horizontal

बिजली कटौती के खिलाफ 18 जून को आप का प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन: संजय सिंह

0 63

बिजली कटौती के खिलाफ 18 जून को आप का प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन: संजय सिंह

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ती गर्मी और उससे भी बड़ी चुनौती बन चुकी बिजली कटौती को लेकर आम आदमी पार्टी ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को कहा कि बिजली संकट से त्रस्त जनता की आवाज़ उठाने के लिए 18 जून को आम आदमी पार्टी प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन करेगी।संजय सिंह ने कहा कि चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में घंटों बिजली गुल रहना प्रदेशवासियों के लिए रोजमर्रा की एक बड़ी परेशानी बन चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार एक ओर बिजली की दरें बढ़ा रही है, तो दूसरी ओर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में नाकाम साबित हो रही है।उन्होंने कहा, “बिजली कटौती के कारण आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है, घरों में पानी की आपूर्ति प्रभावित है, छोटे कारोबारी परेशान हैं और किसान अपनी फसल की सिंचाई तक नहीं कर पा रहे। यह सिर्फ एक प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि सरकार की संवेदनहीनता का परिचायक है।”सांसद ने तंज कसते हुए कहा, “प्रदेश की जनता पूछ रही है—क्या यह अमृतकाल है या फिर सरकार हमें वापस लालटेन युग में ले जाना चाहती है?”संजय सिंह ने साफ किया कि आम आदमी पार्टी इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी। 18 जून को होने वाले विरोध प्रदर्शन में पार्टी के कार्यकर्ता, नेता और आम लोग मिलकर आवाज़ बुलंद करेंगे और सरकार से मांग करेंगे कि वह तत्काल प्रभाव से बिजली संकट पर कड़ा कदम उठाए।उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में इस प्रदर्शन में शामिल होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज़ उठाएं। संजय सिंह ने कहा, “जब तक प्रदेश की जनता को निर्बाध और सस्ती बिजली नहीं मिलती, आम आदमी पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा।”इस एलान के साथ ही पार्टी ने बिजली संकट को लेकर प्रदेश की सियासत में नया मोर्चा खोल दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.