diwali horizontal

टोल का झंझट होगा खत्म !! रुपया 3000 में पूरे साल की आज़ादी 15 अगस्त से मिलेगा पास !

0 625

टोल का झंझट होगा खत्म!! रुपया 3000 में पूरे साल की आज़ादी 15 अगस्त 25 से मिलेगा पास !

क्या है   फास्टैग एनुअल पास?

इस पास की कीमत 3,000 रखी गई है और यह एक साल तक मान्य होगा या फिर 200 ट्रिप्स तक, जो पहले पूरा हो जाए। यह स्कीम सिर्फ नॉन-कमर्शियल प्राइवेट व्हीकल्स जैसे कार, जीप और वैन के लिए लागू होगी। एक ऐतिहासिक पहल के तहत, 15 अगस्त 2025 से ₹3,000 की कीमत वाला FASTag आधारित वार्षिक पास शुरू किया जा है

 

केंद्र सरकार ने FASTag आधारित एक एनुअल पास स्कीम लॉन्च करने की घोषणा की है, जो 15 अगस्त 2025 से पूरे देश में लागू हो जाएगी। इसकी फीस मात्र 3,000 रुपये होगी। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।अगर आप हाईवे पर सफर करते तो हर 20  30  पर टोल देकर परेशान हो चुके है तो आपके लिए बहुत बड़ी राहत की खबर है

क्योंकि केंन्द्र सरकार ने 15 अगस्त 2025 फास्टैग (फास्टैग ) आधारित एनुअल पास स्कीम लागु करने की जो 15 अगस्त 2025 से पूरे देश में लागु हो जायेगी आईये इसे विस्तार से जानते है!

क्या है यह फास्टैग एनुअल पास?

इस पास की कीमत 3,000 रखी गई है और यह एक साल तक मान्य होगा या फिर 200 ट्रिप्स तक, जो पहले पूरा हो जाए। यह स्कीम सिर्फ नॉन-कमर्शियल प्राइवेट व्हीकल्स जैसे कार, जीप और वैन के लिए लागू होगी।

गडकरी ने किया ट्वीट

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने X पर ट्वीट कर कहा कि एक ऐतिहासिक पहल के तहत 15 अगस्त 2025 से 3,000 की कीमत वाला FASTag आधारित वार्षिक पास शुरू किया जा है। यह पास सक्रिय होने की तिथि से एक वर्ष तक या 200 यात्राओं तक, जो भी पहले हो, वैध रहेगा। यह पास केवल गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों (कार, जीप, वैन आदि) के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है और यह देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्बाध यात्रा को संभव बनाएगा।

वार्षिक पास के एक्टिवेशन/रिन्यूअल के लिए जल्द ही राजमार्ग यात्रा ऐप और NHAI / MoRTH की वेबसाइट्स पर एक अलग लिंक उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे प्रक्रिया सरल और सुगम होगी। यह नीति 60 किलोमीटर के दायरे में स्थित टोल प्लाजाओं को लेकर लंबे समय से चली आ रहें कन्सर्न्स को अंडरलाइन करेगी और एक ही सुलभ लेनदेन के माध्यम से टोल भुगतान को सहज बनाएगी। इसके साथ ही वेटिंग टाइम घटाकर, भीड़ कम कर और टोल प्लाजाओं पर विवाद को समाप्त कर, एनुअल पास स्कीम लाखों निजी वाहन चालकों के लिए तेज, सुगम और बेहतर यात्रा अनुभव के लिए प्रतिबद्ध है।

फास्टैग एनुअल पास की खास बातें:

 

1- एक बार भुगतान, सालभर टेंशन फ्री सफर

2- राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों पर सभी टोल प्लाजा पर मान्य

3- भीड़भाड़, लंबी कतारों और पेमेंट झंझट से छुटकारा

4- 60 किलोमीटर के दायरे में मौजूद टोल प्लाजा से जुड़ी समस्याओं का समाधान

कहां से मिलेगा पास?

 

इस पास को राजमार्ग यात्रा ऐप (Rajmarg Yatra App) और NHAI व MoRTH की वेबसाइट्स के जरिए एक्टिवेट और रिन्यू किया जा सकेगा। सरकार जल्द ही इसकी लिंक सार्वजनिक करेगी।

क्यों है ये स्कीम खास? इससे टोल में लाइन लगने का झंझट खत्म, बार बार टोल tax से मुक्ती 

Leave A Reply

Your email address will not be published.