diwali horizontal

लखनऊ: सड़क दुर्घटना में दोस्त की मौत से दुखी युवक ने की आत्महत्या, एक ही गांव में मची दोहरी शोक की लहर

0 134

लखनऊ: सड़क दुर्घटना में दोस्त की मौत से दुखी युवक ने की आत्महत्या, एक ही गांव में मची दोहरी शोक की लहर

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में आज सुबह दिल को झकझोर देने वाली दोहरी त्रासदी घटित हुई। ग्राम सरावां निवासी दो घनिष्ठ मित्रों में से एक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि उसके दूसरे मित्र ने इस सदमे को सहन न कर आत्महत्या कर ली। यह हृदयविदारक घटना क्षेत्र में शोक और स्तब्धता का कारण बन गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनीष पुत्र संजय रावत (निवासी ग्राम सरावां, थाना मलिहाबाद) और उसका मित्र सागर पुत्र गंगा गौतम (उम्र लगभग 20 वर्ष) एक साथ मजदूरी का कार्य करते थे। बुधवार सुबह करीब 8 बजे दोनों मजदूरी के लिए साइकिल से निकले थे। ग्राम सरावां के पास हाईवे पर किसी अज्ञात ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे मनीष की मौके पर ही मृत्यु हो गई।अपने मित्र की मौत से अत्यधिक व्यथित सागर कुछ ही देर बाद घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर स्थित अमानीगंज रेलवे फाटक पहुँचा और वहां किसी अज्ञात ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।मनीष के शव को थाना मलिहाबाद पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है, जबकि सागर की आत्महत्या की जांच व पंचायतनामा की कार्यवाही जीआरपी पुलिस द्वारा की जा रही है। दोनों मामलों में पुलिस द्वारा अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही जारी है।इस दर्दनाक घटना के बाद ग्राम सरावां में शोक की लहर है। दो युवा दोस्तों की असमय और हृदयविदारक मृत्यु ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.