diwali horizontal

लखनऊ में परंपरागत श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की 101वीं रथयात्रा

0 71

लखनऊ में परंपरागत श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की 101वीं रथयात्रा

लखनऊ: राजधानी के अमीनाबाद क्षेत्र में शुक्रवार को स्वर्गीय महंत शत्रुहन दास रथयात्रा कमेटी के सौजन्य से भगवान जगन्नाथ की 101वीं वार्षिक रथयात्रा परंपरागत श्रद्धा, उल्लास और भक्ति के वातावरण में निकाली गई। यह शोभायात्रा स्वर्गीय लाला सूरजबली हलवाई के आवास मारवाड़ी गली, अमीनाबाद से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए हनुमान मंदिर पार्क के निकट समापन स्थल तक पहुंची।भगवान जगन्नाथ के साथ भाई बलराम और बहन सुभद्रा, रामजानकी, राधा-कृष्ण और लड्डू गोपाल के भव्य विग्रह रथ पर सजे थे। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी ने विधिवत पूजन-अर्चन व आरती कर रथ खींचते हुए इस ऐतिहासिक यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा के दौरान विभिन्न धार्मिक झांकियां, ढोल-बाजे की मंडलियां और जयकारों से शहर का माहौल भक्तिमय हो गया।शोभायात्रा का मार्ग अमीनाबाद से गणेशगंज, नाका चौराहा, गुरुद्वारा रोड, बांसमंडी, लाटूश रोड, कैसरबाग, नजीराबाद होते हुए पुनः अमीनाबाद स्थित समापन स्थल तक तय किया गया। मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर रथ का स्वागत किया। जगह-जगह भगवान को भोग अर्पित किए गए और प्रसाद स्वरूप मेवा व ऋतुफलों का वितरण किया गया।कमेटी की ओर से 23 जून को पौध वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस आयोजन में महिलाओं और युवाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही।कमेटी के अध्यक्ष दीपचंद्र अग्रवाल, मंत्री नितिन माहेश्वरी व प्रवीण माहेश्वरी के नेतृत्व में पूरी शोभायात्रा का सफल संचालन हुआ। आयोजन में मधुकर त्रिवेदी, नवीन धवन बंटी और देवेंद्र सिंह जीतू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।यह रथयात्रा न केवल धार्मिक परंपरा का प्रतीक रही, बल्कि सांस्कृतिक एकता, सेवा भाव और सामुदायिक सहभागिता का भी अद्भुत उदाहरण बन गई।

   

Leave A Reply

Your email address will not be published.