diwali horizontal

युवक की डूबने की घटना कठौता झील से नहीं जुड़ी: जलकल विभाग ने दी स्पष्ट जानकारी

0 117

युवक की डूबने की घटना कठौता झील से नहीं जुड़ी: जलकल विभाग ने दी स्पष्ट जानकारी

लखनऊ: हाल ही में एक युवक की डूबने से हुई मौत को लेकर सोशल मीडिया सहित कुछ माध्यमों में यह भ्रांति फैलाई जा रही थी कि यह घटना कठौता झील में घटी है। इस पर स्थिति स्पष्ट करते हुए जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता सचिन सिंह यादव ने कहा है कि युवक की डूबने की यह दुखद घटना कठौता झील में नहीं, बल्कि मत्स्य विभाग के एक तालाब में हुई है।उन्होंने बताया कि यह तालाब मछली पालन हेतु उपयोग में लाया जाता है और यह जलकल विभाग की देखरेख में नहीं आता। कठौता झील जलकल विभाग के अंतर्गत आती है और वहां इस प्रकार की कोई दुर्घटना नहीं हुई है।जलकल विभाग ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अपुष्ट या भ्रामक जानकारी को आगे न बढ़ाएं और अधिकृत स्रोतों से प्राप्त सूचना पर ही विश्वास करें। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि कठौता झील की निगरानी व सुरक्षा की जिम्मेदारी नियमित रूप से निभाई जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.