diwali horizontal

लखनऊ नगर निगम की बड़ी घोषणा: गृहकर पर 10% छूट की अंतिम तिथि 30 जून, रविवार को भी खुले रहेंगे काउंटर लखनऊ:

0 78

लखनऊ नगर निगम की बड़ी घोषणा: गृहकर पर 10% छूट की अंतिम तिथि 30 जून, रविवार को भी खुले रहेंगे काउंटर

लखनऊ: लखनऊ नगर निगम द्वारा चालू वित्तीय वर्ष में गृहकर पर दी जा रही 10 प्रतिशत की विशेष छूट का लाभ उठाने के लिए अब केवल तीन दिन शेष हैं। नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस योजना के प्रचार और अंतिम समय में सुविधा विस्तार की व्यापक तैयारी की है। अंतिम तिथि 30 जून 2025 निर्धारित की गई है, और अनुमान है कि बड़ी संख्या में भवनस्वामी इन अंतिम दिनों में गृहकर का भुगतान करेंगे।नगर आयुक्त गौरव कुमार के आदेश पर रविवार, 29 जून 2025 को भी गृहकर जमा करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। सभी जोनल कार्यालयों एवं कैश काउंटरों को प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक खुले रखने का निर्देश दिया गया है, ताकि नागरिक बिना किसी असुविधा के समय पर गृहकर जमा कर सकें।नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि यह छूट योजना केवल निर्धारित तिथि तक ही मान्य है। इस योजना के ज़रिए जहां भवनस्वामियों को आर्थिक राहत दी जा रही है, वहीं दूसरी ओर इससे नगर निगम की आय में भी सकारात्मक वृद्धि की उम्मीद है, जो शहर के बुनियादी ढांचे और सेवाओं के विकास में सहायक सिद्ध होगी।चीफ टैक्स असेसमेंट ऑफिसर अशोक सिंह ने सभी लखनऊवासियों से अपील की है कि वे समय पर अपना गृहकर जमा कर छूट का लाभ उठाएं और नगर विकास में सहयोग करें। इसके साथ ही सभी जोनल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अधिक से अधिक नागरिकों तक यह सूचना पहुंचाएं और अभियान के रूप में इसका प्रचार-प्रसार करें।नगर निगम प्रशासन का यह प्रयास है कि नागरिकों को न केवल सुविधा मिले, बल्कि पारदर्शी और समयबद्ध कर संग्रहण प्रक्रिया के माध्यम से शहर की समग्र प्रगति को भी गति दी जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.