diwali horizontal

307 के वांछित वारंटी शक्ति सिंह को तालकटोरा पुलिस ने किया गिरफ्तार, 38 संगीन मामलों में दर्ज हैं मुकदमे

0 82

307 के वांछित वारंटी शक्ति सिंह को तालकटोरा पुलिस ने किया गिरफ्तार, 38 संगीन मामलों में दर्ज हैं मुकदमे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के तालकटोरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक वांछित वारंटी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी शक्ति सिंह पुत्र स्वर्गीय सुखदेव सिंह, जनपद सुल्तानपुर के थाना हलियापुर क्षेत्र का रहने वाला है। उस पर हत्या के प्रयास सहित कुल 38 गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई शनिवार शाम लगभग 6:15 बजे की गई। प्रभारी निरीक्षक कुलदीप दुबे के नेतृत्व में गठित टीम ने उसे उसके निवास स्थान हलियापुर सेठी पट्टी, थाना हलियापुर, जनपद सुल्तानपुर से गिरफ्तार किया।गिरफ्तारी एडीजे-08 लखनऊ द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के आधार पर की गई, जो कि वर्ष 2010 में थाना तालकटोरा में दर्ज मुकदमा संख्या 407/10, धारा 307 भारतीय दंड संहिता से संबंधित है।पुलिस के अनुसार, शक्ति सिंह एक कुख्यात अपराधी है जिसके खिलाफ सुल्तानपुर, अयोध्या, लखनऊ और अमेठी जनपदों में हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, बलवा, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और एससी-एसटी एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में 38 मुकदमे दर्ज हैं।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शुभम सिंह और आरक्षी राजेश कुमार गुप्ता शामिल रहे। पुलिस टीम ने बताया कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए विभिन्न स्थानों पर अपना ठिकाना बदलता रहा।इस गिरफ्तारी को अपराध नियंत्रण के लिहाज से बड़ी सफलता माना जा रहा है। तालकटोरा थाना पुलिस अब आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.