diwali horizontal

माक्कूसं प्ले स्कूल में समर कैंप का रंगारंग समापन, बच्चों ने सीखी जीवन उपयोगी बातें

0 62

माक्कूसं प्ले स्कूल में समर कैंप का रंगारंग समापन, बच्चों ने सीखी जीवन उपयोगी बातें

लखनऊ: गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के लिए मौज-मस्ती और रचनात्मक सीख का बेहतरीन संगम बना माक्कूसं प्ले स्कूल एंड डे केयर, कृष्णा नगर में आयोजित समर कैंप। 19 मई 2025 से शुरू हुए इस समर कैंप में 3 से 15 वर्ष तक के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सोमवार, 30 जून को मीटिंग सेशन और गुडबाय पार्टी के साथ इसका समापन हुआ। समापन अवसर पर आयोजित सर्टिफिकेट वितरण समारोह में बच्चों के अभिभावकों ने स्कूल की ओर से कराई गई गतिविधियों की सराहना की।समर कैंप के दौरान बच्चों को केवल मनोरंजन ही नहीं बल्कि जीवन कौशल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं। स्कूल की प्रिंसिपल गौरी टंडन ने बताया कि बच्चों को ‘गुड टच-बेड टच’ की पहचान, पर्यावरण संरक्षण, पोषण, योग, और आत्मरक्षा जैसी विषयों पर व्यावहारिक शिक्षा दी गई। बच्चों को अलीगंज स्थित साइंस सिटी भी घुमाया गया जहां उन्होंने लाइफ पार्क, एम्यूजमेंट पार्क और 3D मूवी का रोमांचक अनुभव लिया।कैंप में बच्चों के मनोरंजन और मानसिक विकास के लिए कई रचनात्मक गतिविधियां करवाई गईं जिनमें मैंगो पार्टी, मूवी शो, पार्क विजिट, स्पोर्ट्स गेम्स, पूल पार्टी, योगाभ्यास, क्राफ्ट ट्रेनिंग, हीलिंग सेशन और विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। बच्चों को फल और उनके पोषक तत्वों की जानकारी देने के साथ-साथ अभिभावकों के साथ मिलकर पौधारोपण करने के लिए भी प्रेरित किया गया।स्कूल के निदेशक अखिल ध्रु शुक्ला ने बताया कि समर कैंप का उद्देश्य बच्चों को खेल-खेल में जीवन उपयोगी बातें सिखाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सामाजिक व्यवहार में सकारात्मक वृद्धि होती है। समापन समारोह में बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया और समर कैंप को एक यादगार अनुभव के रूप में विदा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.