diwali horizontal

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: 1 अक्टूबर से 4 जोड़ी नई पैसेंजर ट्रेनें चलेंगी, देखें शिड्यूल

0 218

लखनऊ :  कोरोना संक्रमण काल के कारण लॉकडाउन के दौरान लगाई गई बंदिशें लगातार हटने के बाद अब उत्तर पश्चिम रेलवे ने पैसेंजर ट्रेनों नई पैसेंजर ट्रेनों की घोषणा की है। उत्तर पश्चिम रेलवे अपने चारों मंडल (अजमेर, जयपुर, जोधपुर और बीकानेर) में पैसेंजर ट्रेनों के संचालन की संख्या में इजाफा कर रहा है

नई ट्रेनें शुरू होने के साथ ही NWR के चारों मंडल पर चहल पहल बढ़ने लगी है। कोरोना काल से पहले सिर्फ जयपुर जंक्शन से एक दिन में 100 से ज्यादा ट्रेनें गुजरती थी लेकिन अब ये आंकड़ा बेहद कम हो गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे ट्रेनों की संख्या में इजाफा होने के साथ रेलवे से जुड़े कामगारों ने भी राहत की सांस ली है। उम्मीद की जा रही है आने वाले समय में NWR से ट्रेनों की संख्या और बढ़ाई जाएगी

इस कड़ी में अब NWR 1 अक्टूबर से 4 जोड़ी नई पैसेंजर ट्रेनें शुरू करने जा रहा है। इससे अप-डाउन मिलाकर 8 नई ट्रेनों की शुरुआत होगी। नई पैसेंजर ट्रेनों के चलने के बाद जयपुर जंक्शन से चलने वाली ट्रेनों की संख्या 11 तक पहुंच जाएगी। NWR लॉकडाउन से लेकर अब तक कुल 23 पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू कर चुका है। पहले जहां शुरुआत में जयपुर से एक ही ट्रेन चल रही थी। वहीं अब 11 ट्रेनें जयपुर से शुरू हो चुकी हैं। इनमें से अधिकांश वाया जयपुर होकर गुजर रही हैं

1 अक्टूबर से इन नई ट्रेनों का संचालन शुरू जा रहा है। ट्रेन संख्या 02991 उदयपुर-जयपुर सुबह 6 बजे रवाना होगी। ट्रेन संख्या 02992 जयपुर-उदयपुर दोपहर 2 बजे रवाना होगी। ट्रेन संख्या 09609 उदयपुर-हरिद्वार सोम, गुरु और शनिवार को चलेगी। यह ट्रेन 1 अक्टूबर से उदयपुर से दोपहर 1.05 बजे रवाना होगी। ट्रेन संख्या 09610 हरिद्वार-उदयपुर मंगल, शुक्र और रविवार को चलेगी

यह हरिद्वार से 1 अक्टूबर से शाम 7.40 बजे रवाना होगी।ट्रेन संख्या 02996 अजमेर-बांद्रा टर्मिनस मंगल, गुरु और शनिवार को चलेगी। यह ट्रेन 1 अक्टूबर से अजमेर से शाम 8.30 बजे रवाना होगी। ट्रेन संख्या 02995 बांद्रा टर्मिनस-अजमेर बुध, शुक्र और रविवार को चलेगी। यह 2 अक्टूबर से बांद्रा टर्मिनस से शाम 4.15 बजे रवाना होगी। ट्रेन संख्या 02901 बांद्रा टर्मिनस-उदयपुर 1 अक्टूबर से चलेगी। यह बांद्रा टर्मिनस से मंगल, गुरु और शनिवार को चलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.