diwali horizontal

बीबीएयू की निशुल्क सिविल सेवा कोचिंग परीक्षा की तिथि बढ़ी, अब 13 जुलाई को होगी CET-2025

0 62

बीबीएयू की निशुल्क सिविल सेवा कोचिंग परीक्षा की तिथि बढ़ी, अब 13 जुलाई को होगी CET-2025

लखनऊ: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के डॉ. अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र (DACE) द्वारा आयोजित की जाने वाली निशुल्क सिविल सेवा कोचिंग के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा (CET-2025) की तिथि संशोधित कर दी गई है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह परीक्षा 6 जुलाई को होनी थी, जिसे अब बढ़ाकर 13 जुलाई 2025 (रविवार) कर दिया गया है।डॉ. अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र (DACE) अनुसूचित जाति (SC) एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के छात्रों को UPSC एवं राज्य सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी हेतु निशुल्क कोचिंग प्रदान करता है। इस पहल का उद्देश्य वंचित वर्ग के मेधावी छात्रों को मुख्यधारा की नौकरियों में भागीदारी के लिए सशक्त बनाना और उन्हें गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया गया है कि वे CET-2025 का प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय के पंजीकरण पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की आधिकारिक वेबसाइट है:
https://bbaudaceadm.samarth.edu.inउल्लेखनीय है कि डॉ. अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र, बीबीएयू द्वारा संचालित एक विशिष्ट शैक्षिक पहल है, जो सामाजिक न्याय और समावेशन को बढ़ावा देने के लिए उच्च स्तरीय कोचिंग सुविधा प्रदान करता है। चयनित अभ्यर्थियों को अनुभवी विशेषज्ञों के माध्यम से नियमित मार्गदर्शन, पाठ्यसामग्री एवं प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाता है, जिससे वे सिविल सेवा जैसी प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.