diwali horizontal

लखनऊ में नाबालिक किशोरी के साथ छेड़छाड़ के आरोपी की पुलिस ने की गिरफ्तारी

0 56

लखनऊ में नाबालिक किशोरी के साथ छेड़छाड़ के आरोपी की पुलिस ने की गिरफ्तारी

लखनऊ: पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के दक्षिणी जोन अंतर्गत थाना कृष्णानगर पुलिस टीम ने नाबालिक किशोरी के साथ छेड़छाड़ के मामले में आरोपी शिवम यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।जानकारी के अनुसार, 11 जुलाई 2025 को किशोरी की शिकायत पर थाना कृष्णानगर में मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप था कि आरोपी ने किशोरी के साथ अनुचित व्यवहार किया और उसे धमकी दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की जांच-पड़ताल की और 15 जुलाई 2025 को उसे हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।अभियुक्त शिवम यादव, जो कि ओशोनगर कनौसी का निवासी है और विद्यार्थी है, के खिलाफ मामले की जांच जारी है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नाबालिकों के संरक्षण को प्राथमिकता दी है।यह कार्रवाई लखनऊ पुलिस की तत्परता और संवेदनशील मामलों में जल्द निष्पक्ष कार्रवाई का उदाहरण है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे ऐसे किसी भी मामले की सूचना तुरंत संबंधित थाने को दें ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.