
राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद ने ITI पाठ्यक्रमों के द्वितीय चरण एवं अपग्रेडेशन चयन परिणाम घोषित किए
राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद ने ITI पाठ्यक्रमों के द्वितीय चरण एवं अपग्रेडेशन चयन परिणाम घोषित किए
लखनऊ: राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश के राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में सत्र 2025 के छह माह, एक वर्षीय एवं दो वर्षीय पाठ्यक्रमों के द्वितीय चरण एवं उच्चीकरण (अपग्रेडेशन) के चयन परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।विशेष सचिव, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग एवं अधिशासी निदेशक, एससीवीटी अभिषेक सिंह ने बताया कि चयनित अभ्यर्थी 19 जुलाई से 24 जुलाई 2025 तक संबंधित संस्थान में आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें।अभ्यर्थी चयन परिणाम की जानकारी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी पंजीकरण संख्या एवं जन्मतिथि दर्ज कर प्राप्त कर सकते हैं। चयन होने पर बुलावा पत्र वेबसाइट पर प्रदर्शित होगा, जिसका प्रिंटआउट लेकर प्रवेश लेना अनिवार्य होगा। चयनित अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भी एसएमएस के माध्यम से सूचना भेजी जा रही है।प्रवेश के समय बुलावा पत्र, सभी मूल प्रमाणपत्र, अंकपत्रों की स्वप्रमाणित प्रति और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना जरूरी है। साथ ही, संस्थान में प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों को स्थिर (स्थायी) या विस्थापन विकल्प चुनकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।जिन अभ्यर्थियों का इस चरण में चयन नहीं हुआ है, उन्हें उनकी रैंक के साथ सूचना दी गई है और वे आगामी चरणों के लिए प्रतीक्षा कर सकते हैं।
