diwali horizontal

पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में करियर का सुनहरा अवसर: एमकेआईटीएम में बीबीए कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया जारीलखनऊ विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त कोर्स, सीधे नामांकन की सुविधा उपलब्ध

0 81

पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में करियर का सुनहरा अवसर: एमकेआईटीएम में बीबीए कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया जारीलखनऊ विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त कोर्स, सीधे नामांकन की सुविधा उपलब्ध

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा संचालित मान्यवर कांशीराम इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म मैनेजमेंट (एमकेआईटीएम), लखनऊ में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए बीबीए (बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) इन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी कोर्स में नामांकन प्रक्रिया चल रही है। यह त्रिवर्षीय स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रम लखनऊ विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त है, जो पर्यटन और आतिथ्य उद्योग में करियर बनाने की आकांक्षा रखने वाले छात्रों के लिए एक उपयुक्त मंच उपलब्ध कराता है।संस्थान द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिन छात्रों ने लखनऊ विश्वविद्यालय का प्रवेश फॉर्म किसी कारणवश नहीं भर पाया है, वे सीधे कॉलेज में प्रवेश ले सकते हैं। सीमित सीटों पर नामांकन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किया जाएगा। नामांकन की अंतिम तिथि अगस्त के मध्य तक निर्धारित की गई है।एमकेआईटीएम में संचालित यह बीबीए कोर्स छात्रों को होटल प्रबंधन, पर्यटन उद्योग का व्यावसायिक व्यवहार, ट्रैवेल एजेंसी संचालन, खाद्य उत्पादन, हाउसकीपिंग, लेखांकन, वित्तीय प्रबंधन और व्यक्तित्व विकास जैसे विविध विषयों में प्रशिक्षित करता है। कोर्स के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यटन और आतिथ्य उद्योग की गहराई से समझ और व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है, जिससे वे इस क्षेत्र में एक सफल करियर की नींव रख सकें।प्वश के लिए निर्धारित पात्रता के अनुसार सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के छात्रों को इंटरमीडिएट में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक और अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के छात्रों को न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। कोर्स के प्रति सेमेस्टर शुल्क ₹29,000 निर्धारित किया गया है, जबकि पंजीकरण शुल्क मात्र ₹500 है।संस्थान परिसर में छात्रों के लिए एसी हॉस्टल, मेस, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के साथ आवासीय सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे उन्हें एक सुरक्षित और आरामदायक अध्ययन वातावरण प्राप्त हो सके।उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि मान्यवर कांशीराम इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म मैनेजमेंट की गिनती देश के प्रमुख पर्यटन प्रबंधन संस्थानों में होती है। उन्होंने कहा कि यह संस्थान केवल उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा ही नहीं प्रदान करता, बल्कि पर्यटन उद्योग को व्यावसायिक परामर्श सेवाएं भी देता है। इसके माध्यम से प्रदेश में पर्यटन कौशल विकास और व्यावसायिक प्रशिक्षण को मजबूती मिल रही है।नामांकन या पाठ्यक्रम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए छात्र संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट या कॉलेज परिसर से संपर्क कर सकते हैं।यह कोर्स उनके लिए आदर्श विकल्प है, जो पर्यटन उद्योग की तेज़ी से बढ़ती संभावनाओं के बीच एक समृद्ध और सम्मानजनक करियर की तलाश कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.