diwali horizontal

लखनऊ खण्ड स्नातक प्रत्याशी प्रो. सुनील श्रीवास्तव के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, कायस्थ समाज ने मतदाता जागरूकता अभियान को दी गति

0 111

लखनऊ खण्ड स्नातक प्रत्याशी प्रो. सुनील श्रीवास्तव के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, कायस्थ समाज ने मतदाता जागरूकता अभियान को दी गति

लखनऊ: लखनऊ खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी प्रोफेसर (आर्किटेक्ट) सुनील कुमार श्रीवास्तव के चुनाव कार्यालय का भव्य उद्घाटन सहारा शॉपिंग सेंटर, लेखराज मेट्रो के निकट किया गया। उद्घाटन महर्षि विद्या मंदिर के प्रबंधक अनूप श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर अनूप श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव और डॉ. इन्द्रसेन श्रीवास्तव को पटका और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।उद्घाटन कार्यक्रम के उपरांत आयोजित संगोष्ठी में कायस्थ समाज उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शेखर कुमार ने प्रो. सुनील श्रीवास्तव के व्यक्तित्व, कृतित्व और समाजसेवा के प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी से अपील की कि मतदाता बनने की प्रक्रिया को और तीव्र करें और ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदाता सूची में शामिल कराने हेतु जागरूक करें। संगोष्ठी में सभी प्रतिभागियों ने एकमत से मतदाता निर्माण अभियान को और तेजी देने का संकल्प लिया।संगोष्ठी में शेखर कुमार ने दिव्यांश श्रीवास्तव को प्रदेश युवा अध्यक्ष घोषित किया और महिला प्रदेश अध्यक्ष व सभासद प्रत्याशी सुनीता श्रीवास्तव को विगत तीन महीनों के उत्कृष्ट कार्यों के लिए पगड़ी, पटका व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।समारोह में यह भी संकल्प लिया गया कि लखनऊ नगर निगम के बीस वार्डों में कायस्थ समाज अपने प्रत्याशी उतारेगा और पूरे समाज को संगठित कर चुनाव में भागीदारी सुनिश्चित करेगा।इस मौके पर विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों और कायस्थ समाज के गणमान्य जनों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इनमें अम्रिता खरे, मुनेन्द्र, आलोक भटनागर, राकेश रंजन, प्रकाश, सर्वेश, संजय, दिव्यांश, शरद, दिनेश खरे, वीरेंद्र निगम, आनंद प्रकाश, पंकज, एडवोकेट अज्जू श्रीवास्तव, सचिनराज कुमार, कमल कुमार, संजीव सक्सेना, मोहित, रामजी, आमोद और संजय श्रीवास्तव सहित अनेक लोग सम्मिलित हुए।कार्यक्रम सफल आयोजन और समाजिक एकता के संदेश के साथ सम्पन्न हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.