diwali horizontal

अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला: कहा- मुख्यमंत्री नकलची, विकास विरोधी और जनता के सवालों से भाग रही है

0 107

अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला: कहा- मुख्यमंत्री नकलची, विकास विरोधी और जनता के सवालों से भाग रही है

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री पर तीखे हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री दिल्ली की नकल करते हैं और जनता तथा विधायकों के सवालों से बचने के लिए नए-नए सपने दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायकों और जनता के मुद्दों का सामना करने से भाग रही है। उन्होंने विधानसभा में मंत्रियों की गैरहाजिरी और अमानवीय व्यवहार को भी गंभीर चिंता का विषय बताया।अखिलेश यादव ने गुरुवार को चक गंजरिया स्थित संस्कृति स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने समाजवादी सरकार द्वारा स्थापित संस्कृति स्कूल को बंद कर दिया और बजट नहीं दिया। भाजपा शिक्षा विरोधी है और गरीबों तथा पिछड़े वर्ग के परिवारों को शिक्षा से दूर रखने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में आईटी सिटी, एचसीएल के जरिए रोजगार, दुग्ध क्षेत्र के विकास और पलासियों मॉल जैसे कई काम हुए थे, जबकि भाजपा सरकार ने इन्हें नष्ट कर दिया।पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर में समाजवादी सरकार के विकास कार्यों का विस्तृत ब्यौरा देते हुए कहा कि बलिया, गाजीपुर, गोरखपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, मेरठ, नोएडा तक समाजवादी सरकार ने विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से प्रदेश का सर्वांगीण विकास किया। उन्होंने कहा कि मेट्रो, फोरलेन सड़कें, पावर प्लांट, मेडिकल कॉलेज, सैनिक स्कूल और खेल सुविधाएं समाजवादी सरकार ने स्थापित की थीं, लेकिन भाजपा सरकार ने इन्हें बंद कर दिया या उनका संचालन ठीक से नहीं किया।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने कुंभ आयोजन भी ठीक से नहीं कर पाया और मृतकों की सही सूची नहीं दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की भ्रष्टाचार और मंहगाई की नीति से प्रदेश प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार निवेश को रोक रही है और उद्योगपतियों को डराकर विकास प्रक्रिया बाधित कर रही है।पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रवासी हैं और उत्तर प्रदेश की जनता के सामने उनके पास कोई ठोस विजन नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार हिंदू-मुस्लिम को लड़ाने की साजिश कर रही है और जनता के गुस्से से ध्यान हटाने के लिए विभिन्न घटनाओं को भड़काया जा रहा है।
अखिलेश यादव ने 2027 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत की संभावना जताते हुए कहा कि भाजपा सरकार द्वारा मतदाता सूची में हेरफेर और उपचुनाव में अवैध रोकथाम जैसी घटनाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव निष्पक्ष होने पर भाजपा किसी तरह की वोट डकैती नहीं कर पाएगी।अखिलेश यादव के अनुसार, भाजपा सरकार के शासन में प्रदेश के हर क्षेत्र में जनता असुरक्षित और विकास की दृष्टि से पीछे है, जबकि समाजवादी सरकार ने उत्तर प्रदेश के व्यापक और संतुलित विकास के लिए कई परियोजनाओं की नींव रखी थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.