diwali horizontal

श्री कोतवालेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

0 68

श्री कोतवालेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

लखनऊ: चौक कोतवाली स्थित श्री कोतवालेश्वर महादेव मंदिर में जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण के अभिषेक से हुई। इसके बाद उन्हें नए वस्त्र धारण कराए गए और विशेष श्रृंगार किया गया।मंदिर के महंत विशाल गौड़ के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन हमें न्याय, नीति, संतुलन, साहस और बुद्धिमत्ता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उनका व्यक्तित्व यह संदेश देता है कि विपरीत परिस्थितियों में भी सत्य और धर्म के मार्ग पर अडिग रहना ही सच्ची विजय है। गीता के उपदेश जीवन की जटिलताओं को समझने और उनका सामना करने की शक्ति प्रदान करते हैं।सांयकाल से ही भजन-कीर्तन का सिलसिला शुरू हो गया, जो रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म तक चलता रहा। इस अवसर पर राधारानी और श्रीकृष्ण की आरती उतारी गई तथा 56 भोग अर्पित किए गए। जन्मोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए और मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.